दिल्ली में बाढ़ और हिमाचल में तबाही के लिए IMD जिम्मेदार? मौसम विभाग की नाकामी पर उठे ये 8 सवाल
Delhi Flood and Himachal Pradesh devastation: भारी बारिश ने दिल्ली से लेकर हिमाचल तक में जबरदस्त ढंग से उत्पात मचाया हुआ है। दिल्ली में यमुना का पानी निचले इलाके में पहुंच चुका है, जिसकी वजह से बाढ़ आ गई है तो वहीं हिमाचल में जान-माल का तगड़ा नुकसान हुआ है।

केवल दिल्ली और हिमाचल ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी भारी बारिश का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। सातों राज्यों को मिलाकर अभी तक करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं हिमाचल में करोड़ों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बहुत मुश्किल है, चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है।
बारिश की वजह से मची इस दुर्दशा को देखकर हर कोई हैरान-परेशान है तो वहीं मौसम विभाग एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। एक्सपर्ट से लेकर आम आदमी तक यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों मौसम विभाग इस घातक बारिश का अंदाजा नहीं लगा पाया, क्या एक बार फिर से वो बारिश का आंकलन करने में वो फेल हो गया है?
भारी बारिश के बाद उठ रहे हैं ये प्रश्न?
- क्या भारत मौसम विभाग भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करने में असफल हो गया?
- अगर उसे पहले इस बारे में अंदेशा होता तो करोड़ों का नुकसान ना होता?
- क्या ऐसी मौसमी बारिश का अनुमान लगाना मुश्किल है?
- क्या ये आसमानी बारिश ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा है?
- ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान काफी बढ़ गया है और इसी वजह से बारिश ने विकारल रूप धरा है?
- भारत के पास मौसम का अनुमान लगाने के जो मॉडल है वो ऐसी बारिश का पता लगाने में फेल है?
- हमारा आईएमडी सिस्टम अमेरिका जितना मजबूत और एडवांस नहीं है?
- आखिर क्यों हमें खतरे के बारे में पहले से पता नहीं होता है, हम क्यों फेल हो जाते हैं?
दिल्ली में बाढ़, हिमाचल में तबाही, उत्तराखंड में बुरा हाल
आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर है, जिसकी वजह से राजधानी के निचले इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं तो वहीं हिमाचल में कई जिलों में भारी बारिश ने जितनी तबाही मचाई है, उतनी तो पिछले 60 सालों में देखी गई तो वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में इस वक्त भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह रास्ते बाधित हो गए हैं और इसी कारण चार धाम यात्रा रोक दी गई हैं और अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications