IMD Rain Alert: सितंबर में भी खूब बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त महीने में मूसलाधार बारिश ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर आप अगस्त की बारिश से परेशान हैं, तो अभी तैयार रहें। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि सितंबर में भी लोगों को मानसूनी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सामान्यतया सितंबर के मध्य तक मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है। आईएमडी का अनुमान है कि इस बार ऐसा कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। कुछ राज्यों में सितंबर में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगस्त 2025 में उत्तर पश्चिम भारत में 265 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 25 साल में हुई सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड है। इसके अलावा, साल 1901 के बाद यानी 125 सालों में यह 13वीं बार है जब इतनी बारिश दर्ज की गई है।

IMD Rain Alert

Weather Updates: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगस्त का दूसरा पखवाड़ा जलप्रलय जैसा साबित हुआ है। पर्वतीय प्रदेश उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का कहर, 10 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

IMD Rain Alert: सितंबर में भी एक्टिव रहेगा मॉनसून

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि सितंबर में भी बारिश का औसत सामान्य से करीब 109% तक अधिक हो सकता है। देश के बड़े हिस्से में सितंबर भी बरखा का खेल जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अमूमन 1 सितंबर को राजस्थान से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल यह काफी देर से होगा। मानसून की वापसी की संभावित तारीख 17 सितंबर मानी जा रही है। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सितंबर के महीने में भी अच्छी-खासी वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अब कैसे हैं हालात? केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ पर दिया अपडेट, खतरनाक स्तर पर पहुंची चेनाब नदी

अगले 3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट

31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत में दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो सकती है और इससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

पश्चिमी हिस्सों की बात करें, तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी अगले सात दिनों तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 4 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। पूर्वोत्तर के इलाकों में इस साल अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। सितंबर में भी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में इस दौरान अपेक्षाकृत कम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर, उज्जैन में कार बही, इन 23 जिलों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+