Cyclone Nivar: तमिलनाडु -पुडुचेरी में 'चक्रवाती तूफान' की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट जारी

चेन्नई। कोरोना की मार सह रहे तमिलनाडु और पुडुचेरी पर एक और मुसीबत आने वाली है, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो कि चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में बदल सकता है, जो कि 25 नवंबर को काफी सक्रिय हो सकता है और ये तमिलनाडु और पुडुचेरी (Tamilnadu and Puducherry) के तटों को पार करेगा, इस तूफान का नाम 'निवार' (Cyclone Nivar) रखा गया है।

Recommended Video

    Cyclone Nivar: Tamilnadu -Puducherry में 'चक्रवाती तूफान' की आशंका,बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    Cyclone Nivar: तमिलनाडु -पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान की आशंका

    विभाग ने कहा है इस ताकतवर तूफान की वजह से हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और भारी बारिश संभव है और इसी वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल अभी ये तूफान पुडुचेरी से 600 किलोमीटर और चेन्नई से 630 किलोमीटर दूर है, जो कि अगले 24 घंटों के दौरान 'चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा जिसके कि 25 नवंबर के दोपहर में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराने की आशंका है।

    यहां जारी हुआ बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी , कराईकल क्षेत्र, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 25-26 नवंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की ओर से 'चक्रवाती तूफान' की चेतावनी के मद्देनजर एनडीआरएफ की छह टीमें कुड्डलोर जिले के कुड्डालोर और चिदंबरम शहरों के लिए रवाना हुईं है।

    क्यों आते हैं 'चक्रवात'?

    पृथ्वी के वायुमंडल में हवा होती है, समुद्र के ऊपर भी जमीन की तरह ही हवा होती है, हवा हमेशा उच्च दाब से निम्न दाब वाले क्षेत्र की तरफ बहती है. जब हवा गर्म हो जाती है तो हल्की हो जाती है और ऊपर उठने लगती है, जब समुद्र का पानी गर्म होता है तो इसके ऊपर मौजूद हवा भी गर्म हो जाती है और ऊपर उठने लगती है. इस जगह पर निम्न दाब का क्षेत्र बनने लग जाता है, आस पास मौजूद ठंडी हवा इस निम्न दाब वाले क्षेत्र को भरने के लिए इस तरफ बढ़ने लगती है. लेकिन पृथ्वी अपनी धुरी पर लट्टू की तरह घूमती रहती है, इस वजह से यह हवा सीधी दिशा में ना आकर घूमने लगती है और चक्कर लगाती हुई उस जगह की ओर आगे बढ़ती है, इसे चक्रवात कहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+