भारी बारिश की गिरफ्त में मुंबई, कई जगह ट्रैफिक जाम, 24 रूट पर बसों को डायवर्ट किया गया
मुंबई। एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, लगातार हो रही बारिश की वजह के कई इलाके जलमग्नन हो गए हैं, तो कहीं जगह पर ट्रैफिक जाम हो गया है, BMC ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है तो वहीं मुंबई में जलभराव की वजह से 24 रूट पर बसों को डायवर्ट कर दिया गया है।मौसम विभाग ने आज चेंबूर, कांदीवली, वर्ली, दादर इलाके में सबसे ज्यादा और पूरे दिन बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
Recommended Video

भारी बारिश की गिरफ्त में मुंबई, कई जगह ट्रैफिक जाम
विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन घंटों में यहां के कई इलाकों में भारी बारिश संभव है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घरों में ही रहें, विभाग के मुताबिक मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, कोहलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, नांदेड़, जलगांव और नंदुरबार में आंधी-पानी आ सकता है।
मुंबई में भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम
तो वहीं साउथ-सेंट्रल महाराष्ट्र, पूर्वी-पश्चिमी विदर्भ में भी लगातार बारिश की आसार हैं, विभाग के मुताबिक, पालघर-रायगढ़ और ठाणे इलाकों में भी जमकर बारिश होने की आशंका है, गौरतलब है कि दो दिन पहले से ही मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

भारी बारिश से बचने के लिए ये करें
- गैस और बिजली कनेक्शन बंद रखें, गैस लीक के हो तो सर्तक हो जाए।
- अगर निचले इलाके और क्षेत्र में रह रहे है तो वहां से किसी और सुरक्षित स्थान पर चले जाए।
- उबला हुआ पानी / क्लोरीनयुक्त पानी ही पिएं।
- सीवरेज, खुली नाली और गटर आदि से दूरी बनाए।
- टूट तार, बिजली के खम्बें आदि देखकर चलें।
- मलबा वगैरह का ध्यान रखें।
क्या ना करें
- पानी वाले क्षेत्र में न चलें।
- पानी वाले क्षेत्र में ड्राइव न करें/ या ड्राइव से बचें।
- पानी के संपर्क में आने वाले भोजन को न खाएं
- क्षतिग्रस्त या टूटे हुए बिजली से चलने वाली चीज़ो से दूरी बनाये रखें।












Click it and Unblock the Notifications