तमिलनाडु में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी, कई जगहों पर भारी बारिश, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट
नई दिल्ली। वैसे तो लगभग देश के सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन तमिलनाडु में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी हुई है, जो कि अपने निर्धारित वक्त से 13 दिन लेट है,जिसके बाद राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है जिसने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक मानसून की वापसी का समय 15 अक्टूबर है लेकिन इस बार दक्षिण भारत में मानसून ने देरी से अपना प्रकोप दिखाया है, फिलहाल विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश संभव है।
Recommended Video

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति
आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु के उत्तरी तट से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण केरल, माहे, और पुडुचेरी में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
देखें: कैसे भारी बारिश ने बिगाड़ी चेन्नई की रंगत

कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है
देश के कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है, कश्मीर के गुलमर्ग, राजौरी और ऊंचाई पर स्थित अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई जिसके बाद घाटी में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी,कश्मीर के गांदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग पर्यटन रिजॉर्ट में भी बर्फ गिरी। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले स्थानों से भी बर्फबारी होने की भी खबर है, जिसके कारण मौसम सर्द और सुहाना हो गया है तो वहीं दिल्ली की आबोहवा काफी प्रदूषित है।

राजधानी में सुबह धुंध की चादर देखी गई
आज भी राजधानी में सुबह धुंध की चादर देखी गई और यहां AQI 400 के पार चला गया है, , बुधवार की सुबह दिल्ली के 4 इलाकों में हवा की क्वॉलिटी का सूचकांक (AQI) 300 से ज्यादा दर्ज किया है, जो कि एक खराब संकेत है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान नतमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश ,नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी संभव है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications