IMD Alert:अगले 4 दिनों तक इन राज्‍यों में छाया रहेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, पड़ेगी हांड कंपाती ठंड

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

winter

भारतीय मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने मंगलवार को भविष्यवाणी की है कि अगले4 दिनों तक भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। इसमें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ से लेकर कई हिस्सों में घने कोहरा छाया रहेगा।

अलग-थलग स्थानों पर भी कोल्ड डे की स्थिति देखी गई

कोहरे और कम बादल छाए रहने के कारण पंजाब के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड के दिन देखे गए। आईएमडी दिल्ली के कुछ इलाकों और राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-थलग स्थानों पर भी कोल्ड डे की स्थिति देखी गई।

इन राज्‍यों में शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

Recommended Video

      Weather Update: उत्तर भारत में Cold Wave, Delhi-NCR में घने कोहरे पर IMD का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी

      न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा

      मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आईएमडी के अनुसार रविवार को राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर और पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई है।

      शीत लहर को लेकर अलर्ट

      • अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-थलग/कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना।
      • 4-6 जनवरी के दौरान राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में और 3 और 4 जनवरी को पंजाब में अलग-अलग इलाकों में गंभीर शीत लहर की स्थिति की संभावना
      • 4-6 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 3-7 जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की गई

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+