पश्चिम बंगाल में मुस्लिम नेताओं और इमामों ने भेजे 10 हजार खत, कहा- एक ही पार्टी को वोट करें मुसलमान

नई दिल्ली। डीएनए के अनुसार मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए मुस्लिम नेताओं और इमाम लोगों ने पूरे पश्चिम बंगाल में अपने समुदाय के लोगों को 10,000 खत भेजे हैं। ये खत ये सुनिश्चित करने के लिए भेजे जा रहे हैं कि उनका समुदाय धर्मनिर्पेक्ष दल को ही अपना मत दें।

उर्दू और बंगाली भाषा में लिखे गए खत

उर्दू और बंगाली भाषा में लिखे गए खत

ये खत उर्दू और बंगाली भाषा में लिखे गए हैं और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल द्वारा भेजे गए हैं। इसपर कारी फजलूर रहमान के दस्तखत हैं। रहमान वो इमाम हैं जो कोलकाता के लाल रोड पर ईद की नमाज का नेतृत्व करते हैं। खत में चुनाव और मतदान पर बात की गई है।

क्या लिखा है 10,000 खतों में

क्या लिखा है 10,000 खतों में

ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल द्वारा भेजे गए इन खतों में लिखा है कि 'लोकतंत्र में चुनाव के लिए कोई विकल्प नहीं है। हम हर 5 साल में सरकार चुनने का मौका मिलता है। ऐसे में अपनी हर गलती को सुधारने के लिए हमें 5 साल का इंतजार करना होगा। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपना मतदान देने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें।

छितराएं नहीं मुस्लिम समुदाय के वोट

छितराएं नहीं मुस्लिम समुदाय के वोट

खत में लिखा है कि पूरे समुदाय को सावधानी के साथ एक ही पार्टी को वोट करना चाहिए। ऐसा न करने से उनके समुदाय के वोट छितरा जाएंगे और इसका सीधा फायदा फांसीवादी बलों को होगा। डीएनए के हवाले से खबर है कि रहमान ने कहा है कि- हमने मुसलमानों को मौके का ठीक फायदा उठाने को कहा है जिससे कि कोई सामुदायिक बल इस देश में सिर न उठा सके और धर्मनिर्पेक्ष बल सत्ता में आए।

यह भी पढ़ें- जानिए पश्चिम बंगाल की बीरभूम लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+