पति ने सोशल साइट पर डाली बाथ टब में बैठी मशहूर एक्ट्रेस की फोटो, मचा हंगामा
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सार्वजनिक तौर पर कम ही बोलतीं हैं। लेकिन हाल ही में उनकी शादी की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे सावर्जनिक नहीं किया। इलियाना के पति ने मंगलवार को इलियाना के एक फोटो शेयर की, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। दरअसल, इलियाना के पति ने टब में बैठी इलियाना को फोटो पोस्ट की थी।

इलियाना की फोटो के बाद उनके मां बनने की चर्चा चल रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के पति ऐंड्रयू नीबोन पेशे से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर हैं। ऐंड्रयू द्वारा शेयर की गई इलियाना की फोटो के बाद उनके मां बनने की चर्चा चल रही है। लेकिन इलियाना ने अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बोला है।
फोटो पर कैप्शन लिखा है- इलियाना डिक्रूज कुछ वक्त अकेले बिताते हुए।
ऐंड्रयू नीबोन द्वारा शेयर की गई इलियाना की फोटो पर कैप्शन लिखा है- इलियाना डिक्रूज कुछ वक्त अकेले बिताते हुए। शादी के सवाल पर एक बार इलियाना ने कहा था कि वो ऐंड्रयू के साथ उनके रिश्ते के बारे में नहीं बताएंगी। उनके साथ उनका रिश्ता बहुत खास है।

इलियाना डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बोलतीं हैं।
उन्होंने कहा कि लोग आपके बारे में पता कर सकते हैं, जितना मुझे शेयर करना था, मैं कर चुकी। ऐंड्रयू के साथ मेरा रिश्ता व्यक्तिगत है। मैं इसके बारे में नहीं बताऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications