दिल्ली का किला फतह करने पर IIT खड़गपुर समुदाय की केजरीवाल को बधाई

पार्टी के कार्यकर्ता और इस प्रमुख संस्थान के छात्र रीतेश सिंह ने कहा कि आप के लिए जश्न के जरिए 'ताकत के प्रदर्शन' की जरूरत नहीं है। केजरीवाल को उनके 1999 बैच के साथियों की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए बधाइयों का सिलसिला जारी है और इस बीच सिंह का मानना है कि पार्टी को अपने अगले लक्ष्य 2014 के लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
कंप्यूटर विज्ञान के छात्र सिंह ने आईएएनएस से कहा, "लोग फेसबुक पेज के जरिए खुशी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन ऑफ लाइन (परिसर में) में कोई दिखावा नहीं है। अपनी ताकत दिखाने के लिए ऐसे उत्सवों में आम तौर पर पार्टियां संलिप्त होती हैं। हमारे लिए इसकी कोई जरूरत नहीं है। हम तो अपनी ताकत चुनाव में दिखा ही चुके हैं।"












Click it and Unblock the Notifications