IIM Bengaluru ने जर्मनी के टॉप बी-स्कूलों के साथ की पार्टनरशिप
बंगलुरू।इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बंगलुरू (IIM) ने दो प्रमुख जर्मन बिजनेस स्कूलों के साथ साझेदारी को घोषणा की है। आईआईएम ने फ्रेडरिक अलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी ऑफ एर्लानजेन-नूर्नेबर्ग (एफएयू) और फ्राइन्होफर इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटेड सर्किट आईआईएस के साथ इंटरनेशनल मैनेजमेंट प्रोग्राम फॉर टेक्नोलॉजिस्ट (IMPT) जैसे एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए पार्टनरशिप की है।

आईएमपीटी को तीनों स्कूलों ने मिलकर बनाया है ताकि तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले युवा आने वाली चुनौतियों और परेशानियों का प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनें। ये दो हफ्तों का प्रोग्राम खासतौर पर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी मैनेजर्स, प्रोडक्ट डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट, और भारत और यूरोप में बड़ी जटिल परियोजनाओं पर काम कर रहे मैनेजर्स के लिए तैयार किया गया है। ये प्रोग्राम नूर्नबर्ग और बंगलुरु दोनों जगह पर एक-एक हफ्ते के लिए पढ़ाया जाएगा।
प्रोग्राम का उद्देश्य इनोवेशन, प्रौद्योगिकी आधारित बिजनेस मॉडल, इंट्राप्रन्योरशिप और प्लेटफॉर्म बिजनेस मॉडस को बढ़वा देना है।
प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करने के लिए www.iimb.ac.in/eep/impt वेबसाइट पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए 080-269-93380 पर कॉल करें।
ये भी पढ़ें: BHU: पुलिस अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, SO, CO समेत हटाए गए ASM
प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आईआईएम बंगलुरू के एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के अध्यक्ष प्रोफेसर आर. श्रीनिवासन ने कहा, 'आईएमपीटी भारतीय और जर्मन प्रौद्योगिकी तंत्र के महत्तवपूर्ण तत्वों को निकालकर युवाओं को ग्लोबल बिजनेस के लिए तैयार करता है। जर्मनी का एर्लानजेन नूर्नबर्ग इंडस्ट्री 4.0 की उत्पत्ति और विनिर्माण उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। वहीं बंगलुरू को भारत की सिलिकन वैली कहा जाता है।'
इस पार्टनरशिप से दुनिया के शिक्षाविदों और प्रबंधन पर अग्रणी शोधकर्ताओं को एक मंच पर आने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd: धोनी ने पहले ही कर दी थी टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी
फ्रेडरिक-अलेक्जेंडर एर्लानजेन-नूर्नेबर्ग में इंस्टीट्यूट सिस्टम, इनोवेशन एंड वैल्यू क्रिएशन के अध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ. कैथरिन एम मोस्लिन के अनुसार ये प्रोग्राम युवाओं को तकनीक की मदद से प्रतिस्पर्धा करने और इंट्राप्रन्योशिप को बढ़ावा देने में मदद करेगा। ये आने वाले प्रबंधकों को क्रॉस-फंक्शनल, क्रॉस-कल्चरल और भौगोलिक रूप से वितरित टीमों में काम करने के लिए तैयार करेगा।
आईएमपीटी प्रोग्राम में युवाओं को वर्कशॉप, चर्चाएं, साइट दौरे, जाने-मानें प्रोफेसर्स और बिजनेस टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग दी जाएगी। युवाओं को फ्रायन्होफर आईआईएस के साइट पर जाने का भी मौका मिलेगा जिससे ये आने वाले समय में क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुण सीख सखेंगे।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications