IIFA Awards 2019: सलमान खान ने की स्ट्रीट डॉग के साथ ग्रैंड एंट्री, Video वायरल

मुंबई। बुधवार रात मुंबई में एक बार फिर तारे जमीं पर दिखाई पड़े, क्योंकि कल रात मायानगरी में आईफा 2019 अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था, पूरे 20 साल बाद ये अवार्ड फंक्शन मुंबई में हुआ इसलिए लगभग हर फिल्मी सितारे ने पूरी गर्मजोशी के साथ इस शो में हिस्सा लिया, वैसे तो इस समारोह में हर किसी की कोशिश लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की थी, किसी ने अपने लुक से तो किसी ने अपनी परफार्मेंश से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सलमान ने की स्ट्रीट डॉग के साथ ग्रैंड एंट्री...

सलमान ने की स्ट्रीट डॉग के साथ ग्रैंड एंट्री...

लेकिन सबसे ग्रैंड एंट्री हुई बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की, ब्लू कलर के डैशिंग सूट में सल्लू मियां कहर बरसा रहे थे लेकिन उनका 'ग्रीन' carpet अपीयरेंस बहुत डिफरेंट था, , उनकी एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां एक स्ट्रीट डॉग सलमान के पीछे-पीछे चलता नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी रूकने का नाम ही ले रही है, वीडियो में सलमान को फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद ग्रीन कार्पेट से निकलते हुए दिखाया गया है। जब वह चले जाते हैं तभी एक स्ट्रीट डॉग उन्हें फॉलो करता हुए वेन्यू में जाता नजर आता है। जैसे ही आयोजकों की नजर इस स्ट्रीट डॉग पर पड़ी तब तक सलमान के पीछे-पीछे चला गया और फिर तेजी से स्टेज की ओर भागा, हालांकि बाद में आयोजक उसे बाहर निकालने में सफल हो जाते हैं।

 'दबंग 3'

'दबंग 3'

मालूम हो कि सलमान इस इवेंट में सलमान अपने 'दबंग 3' को-स्टार्स और महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई के साथ पहुंचे थे, जिनके साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+