शीना का पासपोर्ट प्रेमी राहुल के घर से बरामद, इंद्राणी का एक और झूठ सामने
मुंबई। देश के हाई-प्रोफाइल शीना मर्डर केस ने लोगों के दिलों में काफी उलझनें पैदा कर दी है, शीना के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी का एक और झूठ जनता के सामने आ गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी शीना अमेरिका में शिफ्ट हो गईं हैं।
पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने जो जानकारी मीडिया को दी है कि उन्होंने शीना बोरा का पासपोर्ट राहुल मुखर्जी के देहरादून घर से बरामद कर लिया है।
अचरज तो यह है कि राहुल को तब भी इंद्राणी की बातों पर शक नहीं हुआ जिसमें उसने राहुल से कहा था कि शीना अमेरिका चली गई है वो भी एक दूसरे पासपोर्ट के जरिए।
शीना का पासपोर्ट प्रेमी राहुल मुखर्जी के घर से बरामद
मालूम हो कि राहुल मुखर्जी देहरादून में अपनी मां और पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी शबनम के साथ रहता है, जहां पर वो कभी-कभी शीना के साथ भी वहां आता-जाता था।
अब शीना का पासपोर्ट राहुल के पास कैसे पहुंचा, इस बारे में भी में पुलिस ने मीडिया को हैरतअंगेज जानकारियां दी हैं, पुलिस ने बताया कि शीना मुंबई के रिलांयस मैट्रों में साल 2011-2012 में काम किया था।
शीना मुंबई के रिलांयस मैट्रों में काम करती थी
इसलिए उसने ऑफिस के पास अंधेरी में एक घर किराए पर लिया था, जहां वो राहुल के साथ लिव इन में रहने लगी थी, राहुल की मां शबनम को इस बात से बिल्कुल परेशानी और इंकार नहीं था इसलिए राहुल और शीना ने देहरादून आकर सगाई कर ली थी और इसी दौरान राहुल के पास शीना का पासपोर्ट आया था।













Click it and Unblock the Notifications