हिरण का शिकार कर काले तेंदुए ने जबड़े से पकड़ी गर्दन, बीच में आ गया इंसान, सारा खेल बिगाड़ा, देखें Video

black leopard video

IFS Susanta Nanda Share Black Leopard Video: जैसे-जैसे इंसानी बस्ती बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जानवरों का बसेरा यानी कि जंगल सिकड़ते जा रहे है। इसके अलावा जानवरों की जिंदगी में इंसानी दखल भी पूरे जंगल के तंत्र को प्रभावित कर रहा है। जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में वीडियो के रूप में आईएफएस सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें एक काला तेंदुआ (Black Leopard) अपने शिकार को छोड़कर भाग गया, जिसकी सिर्फ वजह एक ही थी वहां पर फोटोग्राफर की मौजूदगी।

काले तेंदुए ने किया हिरण का शिकार

काले तेंदुए ने किया हिरण का शिकार

आज का इंसान क्या नहीं करना चाहता? अंतरिक्ष से लेकर समंदर तक, और जंगलों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों तक सब कुछ देखना और दिखाना चाहता है। सोशल मीडिया के इस दौर में लोग हर पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल के अंदर रात के अंधेरे में एक काला तेंदुआ (Black Leopard) हिरण का शिकार करते हुए सामने आया है।

जबड़े में फंसा हिरण, भूख मिटाने की तैयारी

जबड़े में फंसा हिरण, भूख मिटाने की तैयारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काला तेंदुआ हिरण को अपने जबड़े में दबाए हुआ है। हिरण के प्राण निकल चुके हैं और बस तेंदुआ अपनी भूख मिटाने के लिए तैयार है, लेकिन उसका सारे शिकार का खेल कैमरे की रौशनी ने बिगाड़ दिया। इतनी चकाचौंध देखकर वो अपना शिकार छोड़कर वहां से भाग गया। फिर दूसरा तेदुआं आकर उसे उठाकर चला गया।

तेंदुआ अचानक डरा और फिर भागा

तेंदुआ अचानक डरा और फिर भागा

दरअसल, वाइल्ड फोटोग्राफर की इस हरकत से तेंदुआ अचानक डर गया और फिर वहां से चला गया। आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि "परफेक्ट कैप्चर, तेंदुआ और वीडियोग्राफर दोनों का, लेकिन लेकिन प्रकृति के इन दुर्लभ पलों को स्पॉट लाइट की पूरी चकाचौंध में कैद करने का अधिकार किसने दिया? वॉट्सऐप से हासिल। सुशांत नंदा ने इस तरह से रात में जानवरों की वीडियोग्राफी के अधिकार पर भी सवाल उठाया।

यूजर्स ने उठाएं सवाल

यूजर्स ने उठाएं सवाल

अब तक ये वीडियो 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 1500 से ज्यादा इस वीडियो पर लाइक भी आ चुके हैं। 30 सेकंड के वीडियो जितना दुर्लभ नजारा है, उतना ही सवाल खड़ा करने वाला है। हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स जंगली जानवरों के जीवन में बढ़ते जंगल सफारी के हस्तक्षेप और उनकी निजता को प्रभावित करने वाले कदमों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+