आधार कार्ड या इनरोलमेंट स्लिप खो जाए तो ऑनलाइन ऐसे पाएं वापस

आधार कार्ड या इनरोलमेंट स्लिप खो जाए तो ऑनलाइन ऐसे पाएं वापस

नई दिल्ली। अगर आपका भी आधार कार्ड या आधार इनरोलमेंट स्लिप खो गया है तो आप इसे इटंरनेट की सहायता से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आपको अपना आधार नंबर या इनरोलमेंट नंबर या नहीं हो तो भी आप इसे हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करना होगा ...

ऐसे हासिल करें आधार कार्ड

ऐसे हासिल करें आधार कार्ड

1. आधार कार्ड खोने के बाद आपको सबसे आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां 'Retrieve Lost UID/EID' नाम से एक ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी।

पूछी जाएगी ये जानकारी

पूछी जाएगी ये जानकारी

3. इस नए विंडो में आपको दो विकल्प दिखेंगे। एक आधार कार्ड का, दूसरा इनरोलमेंट नंबर का। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आप आधार पर क्लिक करें या फिर अगर आपका इनरोलमेंट नंबर गुम हो गया है तो आप इनरोलमेंट नंबर पर क्लिक करें।

4. क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपसे आपका नाम, आपकी जन्मतिथि, आधार बनवाते समय दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पूछा जाएगा। इन्हें भरने के बाद आपको नीचे दिए सिक्योरिटी कोड को भर कर सबमिट करना होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे करें डाउनलोड

5. सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। इस ओटीपी को सबमिट करने के बाद आपको अपना आधार नंबर या आधार इनरोलमेंट नंबर मिल जाएगा।

6. इस आधार नंबर से आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+