भिवंडी हादसे को लेकर कंगना का शिवसेना पर निशाना, बोलीं- मेरे साथ अश्लील हरकत करना बंद कर दें तो...
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत ढह गई। ये हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ, इस समय सभी लोग सोए हुए थे। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि, इमारत के मलबे में तकरीबन 35 से 40 लोग फंसे गए थे। इस हादसे को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। कंगना ने ट्वीट कर कहा है कि अगर महाराष्ट्र सरकार उनके लिए 'जुनूनी' नहीं थी तो उन्हें पता होगा कि पूरा राज्य कैसे ढह रहा है।

अगर वो मेरे साथ अश्लील हरकत करना बंद कर दें तो...
एक ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने लिखा ' हालांकि महाराष्ट्र सरकार क..क...क...क कंगना, अगर वो मेरे साथ अश्लील हरकतें करना बंद कर दें तो उन्हे पता चले कि पूरा राज्य (महाराष्ट्र) कैसे ढह रहा है।
Recommended Video

कंगना ने BMC को बताया शिवसेना का पालतू
कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के नाम एक मैसेज लिखा और अपने इस नोट में उन्होंने BMC को राज्य सरकार का 'पालतू' कहकर बुलाया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इमारतों को नुकसान पहुंचाने के संबंध में मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 की धारा 351 के नियमों का जिक्र भी किया है। इस संदेश में लिखे अधिनियम के मुताबिक, 'इमारतों की संरचना को नुकसान पहुंचाने के संबंध में नगर निगम के नियम- व्यक्ति विशेष को 15 दिनों का नोटिस दिए जाने के बाद ही इमारत की संरचना ढहाई जा सकती है।

कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों को कंगना ने कहा 'आतंकी'
पंजाब, हरियाणा समेत कुछ अन्य जिलों में किसान लगातार मोदी सरकार के नए कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। अब इस विवाद में भी कंगना रनौत कूद गई हैं। कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रधानमंत्री जी कोई सो रहा हो उसे जगाया जा सकता है, जिसे ग़लतफ़हमी हो उसे समझाया जा सकता है मगर जो सोने की ऐक्टिंग करे, नासमझने की ऐक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फ़र्क़ पड़ेगा? ये वही आतंकी हैं CAA से एक भी इंसान की सिटिज़ेन्शिप नहीं गयी मगर इन्होंने ख़ून की नदियाँ बहा दी।'












Click it and Unblock the Notifications