"ईश्वर अगर है तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देता", मार्कंडेय काटजू के ट्वीट पर मचा बवाल
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बना हुआ है। भारत सहित दुनिया के लगभग हर देश में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो गई है जबकि 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू ने एक ऐसी बात कही है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। काटजू जब सुप्रीम कोर्ट में थे, तो अपने फैसलों के लिए जाने जाते थे। रिटायर होने के बाद से अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं।
Recommended Video

लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं
मार्कंडेय काटजू ने सोमवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा, 'ईश्वर अगर है तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देता।' काटजू के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारतीय नाम के यूजर ने कहा, 'गॉड खुद मास्क पहन सैनटाइजर का ड्रम लेकर आइसोलेशन में चले गए।' जबकि लोकेश नाम के शख्स ने कहा, 'अगर अल्लाह है तो कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देता.. पांच बार नमाज पढ़ने का क्या फायदा? तबलीगी ज्यादा झेल रहे हैं।'

एक यूजर ने कहा- ये इंसानों के पापों की सजा है
बता दें काटजू के इस ट्वीट का मतलब दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे से जुड़ा मान रहे हैं। जबकि कुछ लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने (मार्कंडेय काटजू) किसी एक धर्म का नाम नहीं लिया है। राज नाम के यूजर ने कहा, 'ये इंसानों के पापों की सजा दे रहा है भगवान। ताकि उनको अकल आए और चमगादड़ खाना छोड़ दे।' गगन नाम के यूजर ने कहा, 'अगर न्यायाधीश हैं तो वह जुर्म को क्यों नहीं मिटा देते।'
एक यूजर ने कहा- जो खाये हो सब यहीं पड़ेगा छोड़ना
पीयूष नाम के यूजर ने गीता का हवाला देते हुए कहा, 'जब जब अत्याचार बढ़ेगा मैं किसी ना किसी रूप में जन्म लेकर अधर्म का विनाश करूंगा।' वीबी मिश्रा ने कहा, 'जमींदार, नेता, कारोबारी, सभी लोगों की तरह, वहां से काटना पसंद करते हैं जहां उन्होंने कभी बोया नहीं।' अरुण ने कहा, 'कर्मो का फल पड़ेगा भोगना जो खाये हो सब यहीं पड़ेगा छोड़ना।'
'इंसान में ढूंढो तो भगवान मिल जाएगा'
मंगेश नाम के यूजर ने कहा, 'इंसान में ढूंढो तो भगवान मिल जाएगा.... वही काम में आ रहे है।' साजद ने कहा, 'कुदरत का कहर एकिनी था... हर इंसान खुद को खुदा समझने लगा था।' बता दें मार्कंडेय काटजू के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्वीट को अब तक 1.3 हजार लोगों ने लाइक किया। 240 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 500 से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट किया है।












Click it and Unblock the Notifications