'सीमा हैदर ISI जासूस तो अंजू भी हो सकती है RAW की एजेंट', PAK मीडिया में छाया मुद्दा

Anju is RAW Agent? भारत में पाकिस्तानी सीमा हैदर को लेकर लगातार बातें हो रही हैं। कुछ लोगों को शक है कि सीमा हैदर प्रेम दीवानी नहीं बल्कि पाकिस्तानी जासूस है। सीमा से एटीएस भी कई बार बात कर चुकी है तो वहीं दूसरी ओर भारत की अंजू थॉमस भी सीमा की तरह पाकिस्तान अपने प्रेम के चक्कर में पहुंची है लेकिन पाकिस्तान में अंजू को लेकर उल्टा हुआ है, वहां पर अंजू को स्पेशल प्रोटेक्शन दी जा रही है और उन्हें बहुत सारे तोहफे भी मिले हैं।

Anju

तो वहीं अब पाकिस्तानी मीडिया में ये कहा जा रहा है कि 'सीमा हैदर अगर पाकिस्तानी जासूस है तो अंजू भी तो RAW एजेंट हो सकती है। वहां के यूट्यूब चैनलों पर जोर-शोर से कहा जा रहा है कि अंजू की भी जांच होनी चाहिए क्योंकि वो भी तो इंडिया से आई है।'

अंजू को भी अब पाकिस्तान से आने की जल्दी मची!

जिसके बाद ये भी खबर आ रही है कि अंजू को भी अब पाकिस्तान से आने की जल्दी मची है क्योंकि उसे भी डर हो गया है कि कहीं वो भी किसी कानूनी पचड़े में ना पड़ जाए। फिलहाल वो सीमा की तरह अवैध रूप से पाकिस्तान नहीं पहुंची है बल्कि उसके पास एक महीने का पाकिस्तानी वीजा है जिसकी अवधि 21 अगस्त को समाप्त हो रही है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहते हैं नसरुल्लाह

आपको बता दें कि अंजू अपने परिवार से झूठ बोलकर राजस्थान के अलवर से अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची हैं। नसरुल्लाह इस वक्त खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हैं जो कि इस्लामाबाद से करीब 5-6 किमी की दूरी पर स्थित है।

अंजू ने इस्लाम अपना लिया है?

आपको बता दें कि वहां के मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि 'अंजू ने इस्लाम अपना लिया है और वो फातिमा बन गई है और यही नहीं उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। 'हालांकि अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। लेकिन अंजू के जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनमें वो नकाब में ही दिखाई दी हैं।

तीन साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

आपको बता दें कि अंजू और नसरुल्लाह के बीच फेसबुक पर करीब तीन साल पहले दोस्ती हुई थी। जो कि धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। अंजू पहले से शादी-शुदा है और दो बच्चों की मां है। तो वहीं 29 साल के नसरुल्लाह ने भी दावा किया है को वो अंजू से बहुत प्यार करता है और उसके दोनों बच्चों को भी अपनाने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+