अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो पीएम मोदी की होगी प्रचंड जीत, इंडिया टीवी ओपिनियन पोल में आया ये परिणाम
अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो पीएम मोदी की होगी प्रचंड जीत, इंडिया टीवी ओपिनियन पोल में आया ये परिणाम
नई दिल्ली, 29 जुलाई: देश में लोकसभा चुनाव 2024 में होने वालें हैं लेकिन अगर अभी चुनाव होते हैं तो क्या मोदी का एनडीएस गठबंधन जीतेगा इसको लेकर एक सर्वे करवाया गया है। ये इंडिया टीवी-मैट्रिज़ न्यूज़ कम्युनिकेशन का देशव्यापी ओपिनियन पोल करवाया जिसमें ये परिणाम आया कि अगर अभी लोकसभा चुनाव करवाए जाते हैं तों प्रधानमंत्री तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगे।

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा की कुल 543 में से 362 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सकता है। बता दें इंडिया टीवी ने 'देश की आवाज' नामक इस ओपनियन पोल का परिणाम शुक्रवार की शाम जारी किया। जिसमें ये बात सामने आई है।'
इंडिया टीवी के इस सर्वे के अनुसार अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन को 97 सीटों पर जीत मिल सकती है। जिसमें क्षेत्रीय दल और निर्दलीय भी शामिल हैं, उन्हें 84 सीटों पर जीत मिल सकती है
सर्वे में खुलासा हुआ है अगर अभी चुनाव हुए तो किसे कितने फीसदी मिलेंगे वोट
- कुल 41 फीसदी वोट एनडी को
- यूपीए को 28 फीसदी वोट
- 'अन्य' को 31 फीसदी वोट
सर्वे में राज्यों की सीटों के अनुसार भी ब्यौरा आया जिसमें
उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 में से 76 सीटों पर जीत मिल सकती है वहीं यूपीए और अन्य को केवल दो सीटें मिलती दिखाई गई हैं
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें 35 सीटों परे एनडीए की जीत दिखी वहीं यूपीए को 5 सीटें मिली।
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटों में से एनडीए 37 सीटें और विपक्षी दल बाकी 11 सीटों पर जीत मिलती नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications