बीजेपी नेता हेगड़े के बोल फिर बिगड़े, कहा- हिंदू लड़की को टच करने वाले हाथ नहीं बचने चाहिए

Recommended Video

      Modi के मंत्री के बिगड़े बोल, फिर Anant Kumar Hegde ने दिया अजीब बयान | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने चुनाव से पहले एक बार फिर विवादित बयान दिया है, जिससे बीजेपी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। बीजेपी नेता ने रविवार को कर्नाटक के कोडागु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू लड़की को छूने वाले शख्स के हाथ ही नहीं बचना चाहिए। बता दें कि हेगड़े वही बीजेपी के मंत्री हैं जिन्होंने पिछले साल संविधान बदलने जैसा विवावित बयान दिया था। हेगड़े के इस नए बयान से बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को हमला बोलने का मौका मिल गया है।

      BJP नेता की सलाह- हिंदू लड़की को टच करने वालों के हाथ काट दो

      बीजेपी के मंत्री ने कहा, 'हमें अपने समाज की प्राथमिकताओं के बारे में पुनर्विचार करना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। यदि किसी हिंदू लड़की को कोई छूता है, तो उस हाथ का ही काट देना चाहिए।' इस बयान से बीजेपी की नई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

      इससे पहले 2017 में हेगड़े ने एक और विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि संविधान से 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने के लिए भाजपा संविधान ही बदल देगी। उस दौरान हेगड़े ने कहा था कि कुछ लोग कहते हैं कि संविधान धर्मनिरपेक्ष कहता है और आपको इसे स्वीकार करना चाहिए। हम संविधान का सम्मान करेंगे, लेकिन संविधान कई बार बदला है और भविष्य में भी यह बदलेगा। हम यहां संविधान बदलने के लिए हैं और हम इसे बदल देंगे। कर्नाटक के रहने वाले हेगड़े ने कहा था कि जो धर्मनिरपेक्ष की बात करते हैं उनकी कोई पहचान नहीं है।

      हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद हेगड़े ने संसद में अपने बयान पर माफी मांग ली थी। इससे पहले भी हेगड़े कई बार अपने विवादास्पद बयानों की वजह से शुर्खियों में रह चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+