आज हो चुनाव तो फिर से बनेगी भाजपा की सरकार, मोदी सबसे बेहतर पीएम: सर्व
नयी दिल्ली। लोकसभा के चुनाव हुए तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबित कर दिया है कि देश में मोदी की लहर सुनामी की तरह दौड़ रही है, लेकिन बिहार और दिल्ली के चुनावों के परिणाम को देखकर लगने लगा कि शायद अब लोगोें के सिर से मोदी मैजिक उतर चुका हैं। लेकिन ये बात एक बार फिर से साबित होती नजर आ रही है कि लोगों में अभी भी मोदी का क्रेज खत्म नहीं हुआ हैं। ...तो पीएम मोदी को इस नाम से बुलाते हैं चीनी युवा

ताजा सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हो तो मोदी सरकार 20 महीने पूरे होने के बाद भी सहयोगी दलों के साथ मिलकर बहुमत की सरकार बना सकती है। एबीपी और निलसन के सर्वे में नरेंद्र मोदी को 32 फीसदी जनता ने देश का बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया है।
सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो एनडीए 301 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीतेगी। इस सर्वे में लोगों से कई सवाल किए गए। कुछ सवाल मोदी के लिए प्रशंसनीय रहे तो कुछ में उन्हें निराशा हाथ लगी।
क्या थे पोल के सवाल ?
आज चुनाव हो तो किस पार्टी को मिलेंगे कितने फीसदी वोट?
सर्वे में 43 फीसदी जनता नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन सरकार को वोट दिया। जबकि सिर्फ 14 फीसदी लोग कांग्रेस और 4 फीसदी जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के पक्ष में है।
अभी चुनाव हुए तो किसको मिलेगी कितनी सीटें ?
सर्वे के मुताबिक भाजपा गठबंधन 301 सीटें मिली है और उन्हें सिर्फ 35 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं यूपीए की झोली 108 सीटें ही जा रही है और उसे 48 सीटों का फायदा हो रहा है।
देश का अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है?
सर्वे के मुताबिक, 32 फीसदी जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतरीन बताया है। 23 फीसदी के साथ इंदिरा गांधी दूसरे स्थान पर और 21 फीसदी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी तीसरे पायदान पर रहे।
देश में कौन सबसे लोकप्रिय नेता?
सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी 58 फीसदी लोगों की पसंद है जबकि राहुल गांधी 11 फीसद के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं 4 फीसदी जनता की पसंद के साथ सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल हैं। जबकि 3 फीसदी जनता ने ममता को सबसे लोकप्रिय नेता माना है। सर्वे में 2 फीसदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहतरीन नेता माना है।












Click it and Unblock the Notifications