BJP आ गई, तो दिल्ली के लोगों की ये 6 'रेवड़ी' बंद हो जाएंगी, केजरीवाल का करारा प्रहार

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित "जनता की अदालत" को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और इस दौरान एलजी और बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अगर बीजेपी आ गई, तो दिल्ली के लोगों की ये 6 'रेवड़ी' बंद हो जाएंगी।

LG का राज खत्म होना चाहिए

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जनता चाहती है कि मुफ्त बिजली, अस्पतालों में फ्री में दवाईयां मिलनी चाहिए तो फिर एलजी कौन होता है उसे बंद करवाने वाला? दिल्ली से एलजी राज खत्म करवाकर रहेंगे।

Arvind Kejirwal

डबल इंजन का मतलब महंगाई और बेरोजगारी

उन्होंने दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा और जम्मू में डबल-इंजन सरकार खत्त होने जा रही है और महाराष्ट्र और झारखंड में भी यही होगा। मैं पूछना चाहता हूं कि हरियाणा में 10 साल तक डबल इंजन की सरकार रही, वहां की जनता बीजेपी नेताओं को गांव में घुसने तक नहीं दे रही।

बस मार्शलों को हटा दिया

बस मार्शलों के मुद्दे को लेकर आप संयोजक अरविंग केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एलजी ने बस मार्शलों को बेघर कर दिया। दिल्ली की बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मैंने बस मार्शलों की नियुक्ति की थी, लेकिन उन्हें भी हटा दिया बीजेपी वालों ने। हमारे मंत्री सौरभ भारद्वााज को मैंने नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के पैरों मे गिरते देखा ताकि बस मार्शलों की बहाली हो जाए लेकिन वे नहीं माने। आप हर संभव प्रयास कर रही है कि बहाली हो जाए।

'रेवड़ी' बंद हो जाएंगी

आगे उन्होंने रेवड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में अगर बीजेपी आ गई, तो दिल्ली के लोगों की ये 6 'रेवड़ी' बंद हो जाएंगी।

1)मुफ़्त बिजली

2)मुफ्त पानी

3)बजुर्गों के लिये तीर्थ यात्रा

4)महिलाओं लिए मुफ़्त बस यात्रा

5)मुफ़्त विश्व स्तरीय शिक्षा

6)मुफ्त दवा और इलाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+