आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना टेस्ट की मंजूरी दी

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को कोरोना टेस्ट के लिए स्वीकृति दी है। जिन दो एंटीजन किट को आईसीएमआर ने मान्य किया है, उनमें से एक भारतीय कंपनी-लैबकेयर डायग्नोस्टिक लिमिटेड की है। दूसरी किट बेल्जियम की कंपनी- कॉरिस बायोकॉन्सेप्ट की है। हाल ही में आईसीएमआर ने कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर की एंटीजन टेस्ट किट को भी मंजूरी दी है।

ICMR validated and approved two more antigen test kits one of them is Indian manufacturer LabCare Diagnostic Ltd other is Belgium based company Coris BioConcept

देश में लगातार कोरोना टेस्ट बढ़ाने की बात विशेषज्ञ कह रहे हैं। आईसीएमआर ने भी हाल ही में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 जांच क्षमता बढ़ाने के लिए भी परामर्श जारी किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव प्रीति सूदन और आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने 17 जुलाई को एक संयुक्त पत्र में कहा कि उभरते परिदृश्य में जांच क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। जांच क्षमता में वृद्धि अधिक कोविड-19 जांच प्रयोगशालाओं और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की मौजूदा जांच क्षमता को मजबूत कर प्राप्त की जा सकती है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, बुधवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,201,727 हो गई है और अब तक कुल 28,846 जानें इस वायरस से जा चुकी हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 413,713 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 759,168 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तीन लाख, 27 हजार केस हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक लाख 86 हजार, दिल्ली में 1 लाख 26 हजार, कर्नाटक में 75 हजार, आंध्र प्रदेश में 64 हजार, उत्तर प्रदेश में 53 हजार तो गुजरात में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इसके बाद तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 47 हजार केस मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+