COVID 19: ICMR ने प्राइवेट लैब को कोरोना वायरस की जांच की मंजूरी दी, जानिए कितने रुपये में होगा टेस्ट
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को कह रही है, इस खतरनाक संक्रमण का असर भारत में तेजी से बढ़ रहा है, वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू हुआ है।
Recommended Video

मालूम हो कि भारत में अब तक कोरोना के 315 मरीज हो चुके हैं और इस महामारी से 4 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। भारत में संक्रमण बढ़ रहा है, जिस पर लगाम लगाने की हर भरसक कोशिश हो रही है, इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बड़ा फैसला लेते हुए प्राइवेट लैब को कुछ गाइडलाइंस के साथ कोरोना वायरस की जांच की मंजूरी दे दी है।
4500 रुपये का भुगतान
बता दें कि देश में अभी सिर्फ सरकारी लैब में कोरोना का टेस्ट होता है, प्राइवेट लैब में कोरोना के टेस्ट के लिए 4500 रुपये का भुगतान करना होगा, ICMR ने कहा है कि निजी लैब सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही कोरोना का टेस्ट करें, अभी देश की 111 सरकारी लैब में कोरोना वायरस का टेस्ट हो रहा है, ICMR ने कहा है कि हो सके तो निजी लैब मुफ्त में कोरोना का टेस्ट करें।
सावधानी ही बचाव है
आपको बता दें कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट ले चुका है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है और बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है क्योंकि सावधानी ही बचाव है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
- खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।












Click it and Unblock the Notifications