ICICI-Videocon Case: चंदा कोचर को ED ने भेजा समन, 3 मई से पेश होने का आदेश

नई दिल्ली। । आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस(ICICI-Videocon Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर को नोटिस भेजा है। ED ने चंदा कोचर को 3 मई से पहले पेश होने का आदेश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आईसीआईसीआई बैंक कर्ज धोखाधड़ी से जुड़े मामले में बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर समन भेजकर उन्हें 3 मई से पहले पेश होने का आदेश दिया है।

 Enforcement Directorate sources: Chanda Kochhar summoned to appear before ED officials on May 3 in connection with the ICICI-Videocon case.
ईडी ने चंदा कोचर के साथ-साथ उनके पति दीपक कोचर को भी समन जारी कर तलब किया है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक चंदा कोचर को तीन मई को तलब किया गया है, वहीं उनके पति दीपक कोचर और उनके भाई राजीव को 30 अप्रैल को ईडी के सामने पेश होने को कहा है।

चंदा कोचर और उनके पति को इस मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करने के लिए भी कहा गया है। इससे पहले 1 मार्च को बैंक ने चंदा कोचर से मुंबई में पूछताछ की थी। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर , उनके पति दीपक कोचर समेत कई अन्य लोगों पर ICICI द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपए का कर्ज देने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार बरतने के मामले में मा मला दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+