Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ICAI CA Exams 2020: लॉकडाउन के चलते परीक्षाएं फिर से स्थगित, यहां देखें नया शेड्यूल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बढ़ाकर 17 मई, 2020 तक लागू कर दिया है। कोरोना वायरस संकट में सभी स्कूल, शिक्षण संस्थान और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने अपने सभी CA की आगामी परीक्षाओं को फिर से स्थगित कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षाएं अब अगस्त, 2020 में होंगी।

ICAI CA Exams 2020 postponed again see new schedule here

आईसीएआई ने इस बात की जानकारी एक सूचना पत्र जारी कर के दी है। संस्थान की ओर से बताया गया है कि कोरोना वायरस के संकट के चलते सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए सीए की परीक्षा (नए स्कीम), सीए इंटरमीडिएट (IPC) पाठ्यक्रम परीक्षा (पुरानी और नए स्कीम के तहत) और CA अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा (पुरानी और नए स्कीम के तहत) होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया गया है।

आईसीएआई ने बताया कि सीए की परीक्षा (नए स्कीम) अब 7, 9,11 और 14 अगस्त, 2020 को होंगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट (IPC) पाठ्यक्रम (पुरानी और नए स्कीम के तहत) के ग्रुप-1 की परीक्षा 30 जुलाई, 2,4, और 6 अगस्त को होंगी। इसके ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8,10 और 13 अगस्त को आयोजित होंगी। CA अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा (पुरानी और नए स्कीम के तहत) के ग्रुप-1 का एग्जाम 29, 31 जुलाई और 3, 5 अगस्त 2020 को होगा। इसके दूसरे ग्रुप की परीक्षा 7,9,11 और 14 अगस्त को होगी। नए स्कीम के तहत फाइनल कोर्स की परीक्षाएं ग्रुप-1 का एग्जाम 29, 31 जुलाई और 3, 5 अगस्त 2020 को होगा। इसके दूसरे ग्रुप की परीक्षा 7,9,11 और 14 अगस्त की होगी। बता दें कि यह सभी परीक्षाएं जून से 4 जुलाई की मध्यम होने थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: खुद के कोरोना संक्रमित होने का हुआ शक, 60 साल के शख्स ने चौथी मंजिल से कूदकर कर ली आत्महत्या

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+