नहर में मिला ग्रेटर नोएडा से लापता आईबी इंस्पेक्टर की पत्नी का शव

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो में इंस्पेक्टर एसके सुमन की पत्नी मुक्ता कुमारी का शव बुधवार को दादरी इलाके के डाढ़ा गांव में नहर से बरामद हुआ है। मुक्ता रविवार से लापता थीं। बुधवार को उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।

IB inspector wife Missing from greater noida found dead in canal

रविवार को मुक्ता संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर से गायब हो गई थीं। उनके लापता होने सूचना आईबी अधिकारी पति ने पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि क्या महिला की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पृथमदृष्टया शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखें हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

आईबी में इंस्पेक्टर एसके सुमन ने सोमवार को कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी मुक्ता रविवार से लापता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि रविवार को मुक्ता को घर पर ना पाकर उसने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि पांच महीने पहले उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके चलते मुक्ता बेहद तनाव में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+