IAS टॉपर टीना डाबी और आमिर का ग्रैंड रिसेप्शन, नायडू समेत गणमान्य लोगों ने की शिरकत, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी ने हाल ही में पहलगाम में सेकेंड टॉपर अतहर आमिर खान से शादी रचाई। दोनों ने पहले 20 मार्च को जयपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया और फिर पारंपरिक तरीके से शादी की। अब दोनों का वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ। टीना और अतहर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई गणमान्य अतिथि पहुंचें। इस रिसेप्शन में कई राजनेता शामिल हुए।

 टीना-अतहर का ग्रैंड रिसेप्शन

टीना-अतहर का ग्रैंड रिसेप्शन

आईएएस टीना डाबी और सेकेंड टॉपर अतहर आमिर खान का रिसेप्शन दिल्ली में हुआ। रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे हैं। रिसेप्शन में टीना और अतहर बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। अतहर ने जहां गोल्डन शेरवानी पहनी थी तो वहीं टीना ने मैरून रंग का लहंगा पहना था।

 पहली नजर में हुआ प्यार

पहली नजर में हुआ प्यार

आईएएस की परीक्षा में सफल होने के बाद टीना और अतहर पहली बार दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग के सम्मान समारोह में मिले थे। दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया। फिर मसूरी के लाल बहादूर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में दोनों की मुलाकात हुई, जहां दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। मार्च में दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार में बदल दिया।

 धर्म के ऊपर उठकर किया रिश्ते को स्वीकार

धर्म के ऊपर उठकर किया रिश्ते को स्वीकार

टीना दिल्ली की रहने वाली हैं और हिंदू परिवार से हैं, वहीं अतहर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं और मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन दोनों ने अपने प्यार के बीच धर्म को नहीं आने दिया। टीना और अतहर की लव स्टोरी 3 साल चली और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनके परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया और अब दोनों एक हो गए। शादी के कार्यक्रम जम्मू और दिल्ली दोनों जगहों पर हो रहे हैं। परिवार के लोग इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+