'दिव्यांग कोटे की जरूरत क्यों है', IAS अफसर स्मिता सभरवाल ने UPSC पर उठाया सवाल, भड़की प्रियंका चतुर्वेदी
IAS Smita Sabharwal: UPSC दिव्यांग कोटा विवाद और ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर जारी विवाद के बीच अब सीनियर आईएएस (IAS) अफसर स्मिता सभरवाल ने अखिल भारतीय सेवाओं में दिव्यांगता कोटे की जरूरतों पर ही सवाल उठाया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर नेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है।
तेलंगाना वित्त आयोग की सदस्य-सचिव IAS स्मिता सभरवाल के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब विवाद हो रहा है। स्मिता ने सवाल उठाया है कि क्या सच में ऐसे कोटे की जरूरत थी? आइए जानें उन्होंने विकलांगता मानदंडों के आधार पर आईएएस में प्रोबेशनरी अधिकारी पूजा खेडकर के चयन को लेकर चल रहे विवाद के बीच क्या कहा है?

IAS स्मिता सभरवाल ने कहा- दिव्यांग कोटे की आवश्यकता क्यों है?
दिव्यांगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की तुलना 'शारीरिक फिटनेस' से करते हुए स्मिता सभरवाल ने पूछा कि क्या कोई एयरलाइन दिव्यांग व्यक्ति को नौकरी पर रखेगी या क्या कोई मरीज दिव्यांग सर्जन पर भरोसा करेगा।
तेलंगाना वित्त आयोग की सदस्य-सचिव स्मिता सभरवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''दिव्यांगों के प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन क्या कोई एयरलाइन दिव्यांग पायलट को काम पर रखती है? या आप दिव्यांग सर्जन पर भरोसा करेंगे? AIS (IAS/IPS/IFoS) की प्रकृति फील्ड-वर्क, लंबे समय तक काम करने वाले घंटे, लोगों की शिकायतों को सीधे सुनना है-जिसके लिए शारीरिक फिटनेस की जरूरत होती है। इस प्रमुख सेवा को पहले स्थान पर इस कोटे की आवश्यकता क्यों है!"
IAS स्मिता सभरवाल के पोस्ट पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
IAS स्मिता सभरवाल का ये पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, इसपर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ''यह बहुत दयनीय और बहिष्कारपूर्ण नजरिया है। यह देखना दिलचस्प है कि नौकरशाह किस तरह से अपने सीमित विचार और अपने विशेषाधिकार दिखा रहे हैं।''
IAS स्मिता सभरवाल ने भी दिया प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट का जवाब
IAS स्मिता सभरवाल ने शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ''मैडम, पूरे सम्मान के साथ, अगर नौकरशाह शासन के प्रासंगिक मुद्दों पर बात नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? मेरे विचार और चिंता, मेरे 24 साल के करियर से उपजी हैं। कोई सीमित अनुभव नहीं। कृपया आप मेरा पूरा नजरिया पढ़ें। मैंने कहा है कि एआईएस की अन्य केंद्रीय सेवाओं की तुलना में अलग जरूरतें हैं। प्रतिभाशाली दिव्यांगों को निश्चित रूप से बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।''
IAS स्मिता सभरवाल पर इस मामले पर दर्ज हुआ केस
ये विवाद इतना बढ़ गया है कि IAS स्मिता सभरवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हैदराबाद के इब्राहिमपट्टनम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी, और सभरवाल की टिप्पणी को विशेष रूप से सक्षम समुदाय के प्रति बेहद अपमानजनक बताया गया था।
ये भी पढ़ें- 'जज साहब नाइंसाफी हो रही है', कोर्ट में बोलीं IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा, जानिए जेल में क्या परेशानी बताई?












Click it and Unblock the Notifications