IAS पूजा खेडकर की नौकरी पर खतरा? अब अफसर के माता-पिता के खिलाफ FIR, लगा सनसनीखेज आरोप

IAS Puja Khedkar: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की प्रोबेशनरी अधिकारी डॉ. पूजा खेडकर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 34 वर्षीय ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार जांच कर रही है। उनकी उम्मीदवारी वेरिफाई करने के लिए सिंगल मेंबर कमेटी का गठन किया गया है। पूजा खेडकर पर धांधली करके दिव्यांगता कोटा और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करने का आरोप है।

IAS पूजा खेडकर के माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक किसान की शिकायत के आधार पर मनोरमा खेडकर, दिलीप खेडकर, विवादास्पद ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता और पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

IAS Puja Khedkar

ये भी पढ़ें- IAS पूजा खेडकर करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन, UPSC से पहले ही थीं इतनी अमीर, माता-पिता के पास भी अथाह पैसा

किसान के लगाए आरोपों के बाद IAS पूजा खेडकर के माता-पिता पर केस दर्ज

पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरम खेडकर, दिलीप खेडकर, ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के माता-पिता और 5 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर 12 जुलाई की रात पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने कहा, ''किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरम खेडकर ने धमकाया था। एफआईआर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।''

IAS Puja Khedkar

ये भी पढ़ें- विवादों के बीच IAS पूजा खेडकर ने नई जगह संभाला असिस्टेंट कलेक्टर का पद, अफसर बनने में लगे धांधली के आरोप

यह एफआईआर तब दर्ज की गई जब मनोरमा खेडकर द्वारा बंदूक से लोगों के एक समूह को धमकाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे विवादित IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ गईं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार (11 जुलाई) शाम को कहा कि तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की जाएगी, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या उनके पास बंदूक का लाइसेंस था।

क्या है IAS पूजा खेडकर की मां का वायरल वीडियो केस?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिख रही घटना पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर द्वारा पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में खरीदी गई जमीन के बारे में है, जो महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि खेडकर ने पड़ोसी किसानों की जमीन पर अतिक्रमण किया है।

ये भी पढ़ें- IAS Pooja Khedkar: बेटी नहीं मां भी विवादों में, हाथ में पिस्टल लेकर किसानों को दी धमकी! Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+