IAS Pooja Khedkar: बेटी नहीं मां भी विवादों में, हाथ में पिस्टल लेकर किसानों को दी धमकी! Video वायरल
बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ अपनी यूपीएससी चयन प्रक्रिया में अपने विशेषाधिकार के अनुचित लाभ का आरोप लगा है। एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मनोरमा खेडकर पिस्तौल लहराते हुए किसानों को धमका रही हैं।
ट्रेनी आईएएस को लेकर पूजा खेडकर की मां को लेकर ताजा खुलासे ने आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर और उनके परिवार को लेकर चल रहे विवादों को और हवा दे दी है, जिससे सत्ता और प्रभाव के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच उनकी मां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें किसानों की धमकाती नजर आ रही हैं।

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ही नहीं उनकी मां भी विवादों में हैं। पूजा खेडकर की मां का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हाथों में गन लेकर स्थानीय लोगों को धमकाती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियों में उन्हें (मनोरमा खेडकर) को ये कहते हुए सुना जा सकता है, "अगर तुमने गेट के अंदर आने की कोशिश की तो मैं तुम सबको जेल में डलवा दूंगी।"
हालांकि वायरल वीडियो की वन इंडिया की ओर से पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि वीडियो में पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर महाराष्ट्र के पुणे के मुलशी तहसील में किसानों को जबरन उनकी जमीन हड़पने की कोशिश में पिस्तौल से धमकाती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications