दुर्लभ प्रजाति के जीव पर तेंदुआ कर रहा था हमला, ऐसे अपने बच्चे को कांटेदार जानवर ने बचाया, Video

सोशल मीडिया पर कांटेदार जानवर सेही का अपने बच्चे को तेंदुए से बचाने का वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है। वीडियो में तेंदुए कई बार हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन सेही का जोड़ा उस हर बार नाकाम कर देता है।

Leopard And Porcupine Viral Video

Leopard And Porcupine Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव सेही (Porcupines) और तेंदुए (Leopard) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांटेदार जानवर का जोड़ा अपने बच्चे को तेंदुए से बचाने के लिए ढाल बनकर सामने खड़ा हो जाता है। और बच्चा अपने माता-पिता के पीछे छिपते हुए अपनी जान बचाता है। सोशल मीडिया पर तेंदुए से अपने बच्चे को बचाने का यह वीडियो यूजर्स का दिल जीत रहा है।

सेही ने ली तेंदुए से टक्कर

सेही ने ली तेंदुए से टक्कर

जंगल की एक नियम है। हर ताकतवर जानवर दूसरे कमजोर जानवर को अपना निवाला बनाता है। वन्यजीव (wildlife) के ऐसे कई शिकार के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिनको देखकर यूजर्स भी रोमांचित हो उठते हैं। वहीं अब एक तेंदुआ Porcupine के बच्चे को अपना शिकार बनाने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन उसके माता-पिता उसकी जान बचाने के लिए तेंदुए से टक्कर लेने लगते हैं।

कांटेदार जानवर का तेंदुए से मुकाबला

कांटेदार जानवर का तेंदुए से मुकाबला

इस वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू (IAS officer Supriya Sahu) ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कांटेदार जानवर सेही (Porcupines) अपने बच्चे को तेंदुए के हमले से बचाया है। ठीक इसी तरह कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए खतरे मोल उठा सकते हैं। वीडियो को ट्विटर पर 80 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

सड़क पर चल रहा था परिवार, फिर

सड़क पर चल रहा था परिवार, फिर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेही का जोड़ा अपने बच्चे के साथ सड़क पार करते दिखाई दे रहे हैं, तभी एक तेंदुआ उन पर हमला कर देता है। दोनों अपने बच्चे को बीच में रखकर बचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि तेंदुआ अपनी पूरी ताकत लगा देता है, लेकिन कंटीले कांटों ने तेंदुए को बच्चे के करीब जाने से रोक दिया।

तेंदुए से जेड श्रेणी की सुरक्षा

तेंदुए से जेड श्रेणी की सुरक्षा

आईएएस अधिकारी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- सेही अपने बच्चे को तेंदुए से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करते हैं, बहादुरी से लड़ते हैं और तेंदुए के अपने बच्चे को छूने के सभी प्रयासों को विफल करते हैं। सबसे अविश्वसनीय ❤️ वैसे तो सेही के बच्चे को 'पोरक्युपेट' कहा जाता है। कमेंट में लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने अद्भुत तो किसी ने शानदार लिखा। एक यूजर ने लिखा, "सेही को अपनी जान बचाने के लिए भगवान से अतिरिक्त वरदान मिला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+