वानी से अपनी तुलना पर कश्मीर के पहले आइएएस ने दी धमकी
श्रीगनर। पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में जो हालात हैं, उसके बाद से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गई है। इस पोस्ट में लोगों से अपील की गई है कि वे बुरहान वानी को नहीं बल्कि आइएएस शाह फैसल से प्रेरणा लें। आपको बता दें कि फैसल वर्ष 2009 में आइएएस बने थे और कश्मीर से आइएएस बनने वाले वह पहले आइएएस ऑफिसर थे।

वानी के साथ तुलना
इसके साथ ही इस पोस्ट में वानी और फैसल के बीच तुलना भी की गई है। अब इस पोस्ट से फैसल काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है और कहा है कि कश्मीर के हालातों के साथ ही उन्हें एक वानी से अपनी तुलना पर भी बहुत दुख है।
मीडिया से नाराज फैसल
शाह फैसल फिलहाल श्रीनगर में शिक्षा विभाग के प्रमुख हैं और कश्मीर हिंसा के दौरान मीडिया के रवैये से नाराज हैं। उन्होंने बुरहान वानी के साथ अपनी तस्वीर दिखाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। फैसल ने कहा कि देश में मीडिया का एक तबका फिर से कश्मीर में हिंसा की गलत तस्वीर दिखा रहा है, लोगों को बांट रहा है और लोगों में नफरत फैला रहा है।
प्रोपेगैंडा का हिस्सा न बनाएं
उन्होंने लिखा है कि कश्मीर हाल में हुई मौतों पर रो रहा है और न्यूजरूम से फैलाए जा रहे प्रोपेगैंडा के कारण कश्मीर में नफरत बढ़ी है और गुस्सा बढ़ा है। फैसल ने कहा कि मैंने आइएएस की नौकरी इसलिए नहीं की जिससे मैं किसी प्रोपगैंडा का विषय बन जाऊं। मैंने नहीं सोचा था कि मैं इस तरह के विषयों का हिस्सा बनूंगा। ऐसा रहा तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
क्या है उस तस्वीर में
सोशल मीडिया पर शाह फैसल की तस्वीर बुरहान वानी की तस्वीर के साथ छाप कर दोनों की तुलना की गई थी। इस तस्वीर को कांग्रेस के नेता संजय निरुपम नाम के एक अकाउंट ने ट्वीट कर लिखा था, 'हिंसा से कुछ हासिल नहीं होता। आतंकवाद को कोई हल नहीं।' (ब्लू टिक न होने के कारण इस ट्विटर हैंडल की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती












Click it and Unblock the Notifications