IAS अतहर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, बेगम महरीन ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
IAS Athar Aamir Khan and Dr. Mehreen Qazi SON Pics: कश्मीर में कुलगाम के कलेक्टर IAS अतहर अमीर खान और उनकी पत्नी डॉ महरीन हाल ही में पहली बार अब्बू-अम्मी बने हैं।
जिस दिन से ये खबर सामने आई है उसी दिन से उन दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि अतहर और उनकी पत्नी सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

खास बात ये है कि ये दोनों इस बात से वाकिफ भी हैं और इसी वजह से डॉ महरीन ने अपने नन्हे शहजादे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
फोटो पर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा है- 'My Whole Heart... और इसके साथ ही उन्होंने मुबारकबाद देने वालों का शुक्रिया अदा किया है।'
तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं नजर आ रहा
मालूम हो कि अतहर ने भी सोशल मीडिया पर ही अपने अब्बा बनने की खुशखबरी शेयर की थी। महरीन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें बच्चे का चेहरा तो नहीं नजर आ रहा है लेकिन बच्चे की नन्ही उंगलियां दिख रही है। महरीन की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और बच्चे को दुआएं दे रहे हैं।

महरीन IAS अतहर की दूसरी पत्नी हैं
मालूम हो कि महरीन IAS अतहर की दूसरी पत्नी हैं और दोनों की दूसरी शादी साल 2022 में हैं, मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली महरीन हद से ज्यादा हसीन हैं और पेशे से ड़ॉक्टर हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं।
पहली शादी UPSC टॉपर रह चुकीं और IAS टीना डाबी से हुई थी
गौरतलब है कि अतहर ने UPSC टॉपर रह चुकीं और IAS टीना डाबी से शादी की थी, दोनों के ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहब्बत हुई थी और ट्रेनिंग खत्म होते ही अतहर और टीना ने शादी का फैसला कर लिया था। आपको बता हें कि अतहर साल 2015 बैच के आईएएस हैं।
साल 2018 में टीना और अतहर हुए थे अलग
दोनों की शादी काफी चर्चित थी लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया, तलाक की वजह आज तक किसी को पता नहीं। दोनों साल 2018 में अलग हुए थे। मालूम हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद यूपीएससी क्रेक किया था।
टीना ने भी की आईएएस प्रदीप गांवडे से दूसरी शादी
साल 2021 में उनकी लाइफ में फिर से लव की एंट्री हुई और उन्होंने आईएएस प्रदीप गांवडे से दूसरी शादी कर ली। ये रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा था क्योंकि टीना और प्रदीप की उम्र में 13 साल का अंतर है। साल 2023 में IAS दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications