IAF:राफेल लड़ाकू विमानों की जनवरी-2022 से शुरू होगी अपग्रेडिंग, जानिए कैसे बढ़ जाएगी इसकी ताकत

नई दिल्ली, 21 नवंबर: भारतीय वायुसेना अगले साल की शुरुआत से ही राफेल विमानों की अप्रगेड्रेशन शुरू करने जा रही है। इस संबंध में इसके बड़े अफसरों की एक टीम फ्रांस गई हुई है, जहां भारत की जरूरतों के मुताबिक एक टेस्टिंग एयरक्राफ्ट को अपग्रेड किया गया है। अगर वायुसेना को विमानों में किए गए बदलाव मंजूर हुए तो फ्रांस से ये किट भारत पहुंचने लगेंगे और अंबाला एयरबेस पर हर महीने कई राफेल विमानों की ताकत में कई गुना और इजाफा किया जाएगा। बड़ी बात ये है कि अगले ही महीने फ्रांस से कुछ और राफेल फाइटर प्लेन भारत पहुंचने की उम्मीद है।

राफेल विमानों को अपग्रेड किया जाएगा

राफेल विमानों को अपग्रेड किया जाएगा

भारत को फ्रांस से लगभग 30 राफेल लड़ाकू विमान पहले ही मिल चुके है। अब भारतीय वायुसेना जनवरी से इसके बेड़े की अपग्रेडिंग की प्रक्रिया भी शुरू करने जा रही है, जिसके तहत इन फाइटर जेट्स में भारत की जरूरतों के मुताबिक कुछ विशेष बदलाव होने हैं। सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिल्ली में बताया है कि 'भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम पहले से ही फ्रांस के इस्ट्रेस एयरबेस में आरबी-008 नंबर के टेस्ट एयरक्राफ्ट की परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के लिए फ्रांस में है। एयरक्राफ्ट को भारत की जरूरतों के मुताबिक सभी तरह की विशिष्ट बदलावों (वृद्धि की गई है) से लैस किया गया है, जो कि दोनों और से 2016 के करार में तय किया गया था।'

कैसे बढ़ जाएगी राफेल की शक्ति ?

कैसे बढ़ जाएगी राफेल की शक्ति ?

सूत्र के मुताबिक 'एक बार जोड़ी गई विशिष्टताओं को भारतीय वायुसेना की मंजूरी मिल जाएगी और उसे स्वीकार कर लिया जाएगा, उसके बाद अगले साल जनवरी से भारत लाए गए राफेल लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने का काम शुरू करने की योजना है, जिससे भारतीय विमान और भी सक्षम हो जाएंगे।' भारत की जरूरत के हिसाब से इन विमानों में जो विशिष्टताएं जोड़कर इसकी ताकत में वृद्धि की जा रही है, उनमें इसे अत्यधिक सक्षम मिसाइलों से लैस करने, लो बैंड जैमर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम लगाना शामिल है, जो कि भारतीय आवश्यकताओं के अनुकूल है।

अगले महीने 3 राफेल पहुंचेंगे भारत

अगले महीने 3 राफेल पहुंचेंगे भारत

भारत को फ्रांस से पहले ही करीब 30 राफेल विमान मिल चुके हैं और 7-8 दिसंबर को तीन और आने वाले हैं। एरफोर्स के सूत्रों के मुताबिक फ्रांस से हर महीने अपग्रेडेशन किट भारत लाए जाएंगे और तीन से चार भारतीय राफेल अपग्रेड किए जाएंगे। भारत में फ्रांस से आने वाला अंतिम एयरक्राफट होगा आरबी-008, जिसे एयर फोर्स के पूर्व चीफ एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया (रिटायर्ड) के नाम पर रखा गया है। भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच जब 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ये डील हुई थी, उसमें डिप्टी चीफ के तौर पर उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इन विमानों को अपग्रेड करने का काम अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर ही होगा, जो देश में राफेल विमानों का पहला बेस है।

राफेल के बाद मल्टीरोलर फाइटर की तैयारी!

राफेल के बाद मल्टीरोलर फाइटर की तैयारी!

फ्रांस में राफेल विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण दिलाने के बाद भारतीय वायुसेना ने अपने पायलटों को देश में ही इन विमानों की ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी है। जब इन लड़ाकू विमानों को पूरी तरह से बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा, तब इसके बेड़े में 8 डबल सीटर ट्रेनर विमान होंगे, जो आरबी सीरीज के होंगे, जबकि 28 बीएस सीरीज के सिंगल सीटर विमान होंगे। बीएस सीरीज पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ (रिटायर्ड) के नाम पर है, जो 26 फरवरी, 2019 को ऐतिहासिक बालाकोट एयरस्ट्राइक की अगुवाई करने के बाद उसी साल रिटायर हो गए थे। भारत की ओर से अब 114 मल्टीरोलर फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने की योजना बन रही है; और जल्द ही इंडियन एयर फोर्स इसको लेकर रक्षा मंत्रालय में अपनी बात रख सकता है।(तस्वीरें-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+