बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद एयरस्‍पेस पर प्रतिबंध को भारतीय वायुसेना ने हटाया

नई दिल्‍ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बालाकोट हवाई हमले के बाद एयरस्‍पेस पर लगाए गए अस्‍थायी प्रतिबंधों को खत्‍म कर दिया है। शुक्रवार को एयरफोर्स की ओर से एक आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद लिया गया है।

surgical-stirke-indian-air-force-10

क्‍यों हुआ था बालाकोट हमला

एयरफोर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'भारतीय एयरस्‍पेस में सभी हवाई मार्गों पर लगाई गए अस्‍थायी प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। ये प्रतिबंध 27 फरवरी को लागू किए गए थे।' एयरफोर्स ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 26 फरवरी को आईएएफ के 12 जेट्स ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्‍मद के अड्डों को निशाना बनाते हुए बम गिराए थे। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का जवाब देने के मकसद से आईएएफ ने यह कार्रवाई की थी। इस आतंकी हमलें में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसके अगले दिन यानी 27 फरवरी को पाकिस्‍तान एयरफोर्स के 24 जेट्स भारत की सीमा में दाखिल हुए और उन्‍होंने सैन्‍य संस्‍थानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद तुरंत एयरस्‍पेस को बंद करने का फैसला लिया गया। वहीं पाकिस्‍तान ने एयरस्‍पेस को 14 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। पाक में तब से ही विदेशी एयरलाइंस जो भारत से होते हुए गुजरती हैं, उन्‍हें दूसरे रास्‍ते से होकर गुजरना पड़ता है क्‍योंकि पाक का एयरस्‍पेस बंद है। पाक की ओर से जारी प्रतिबंध की वजह से साउथ ईस्‍ट एशिया में ऑपरेट हो रही कई फ्लाइट्स पर खासा असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+