भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करके पाकिस्तान के इस बड़े झूठ का किया पर्दाफाश

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। वायुसेना की इस एयर स्ट्राइक के बाद अगले दिन 27 सितंबर को पाकिस्तान ने भारतीय एयर स्पेस का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की थी। इस पूरी घटना पर भारतीय वायुसेना की ओर से बयान जारी किया गया है। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि 27 सितंबर की सुबह हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से अलर्ट था, इस दौरान पाकिस्तान वायुसेना के विमान को एलओसी पर देखा गया, जिसके बाद उसे जवाब देने के लिए हमारे एयरक्राफ्ट ने तुरंत उड़ान भरी थी।

क्या हुआ 27 की सुबह

क्या हुआ 27 की सुबह

वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान वायुसेना के एयरक्राफ्ट हमारी रक्षा प्रतिष्ठान पर निशाना साधना चाहते थे, लेकिन इसका हमारी तरफ से माकूल जवाब दिया गया। इस दौरान भारतीय वायुसेना के मिराज 2000, सुखोई 30, मिग 21 बाइसन एयरक्राफ्ट ने पाक एयरक्राफ्ट को पीछे ढकेला। हमारी फूर्ती की वजह से पाक एयरक्राफ्ट को जल्दबाजी में वापस जाना पड़ा, इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि पाक एयरक्राफ्ट ने जल्दबाजी में दूर से ही बमबारी की।

पाकिस्तान झूठ बोल रहा

पाकिस्तान झूठ बोल रहा

भारत और पाक के एयरक्राफ्ट के बीच टकराव के दौरान पाक ने एफ-16 का इस्तेमाल किया, जिसमे कई एमराम लॉच किए गए। लेकिन सुखोई-30 द्वारा उस वक्त सटीक जवाबी कार्रवाई की वजह से पाक के मिसाइल अपने इरादे में सफल नहीं हो सकी। मिसाइल के कुछ टुकड़े जम्मू कश्मीर के राजौरी में गिरा जिसमे एक आम नागरिक घायल हुआ था। वायुसेना की ओर से कहा गया है कि इस बाबत एक विस्तृत रिपोर्ट वायुसेना की ओर से जारी की जा चुकी है। इस पूरे ऑपरेशन में जो भी सुखोई-30 गए थे वह सुरक्षित वापस आ गए थे। पाकिस्तान की ओर से जो दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हमारे सुखोई 30 को मार गिराया है वह पूरी तरह से गलत है, पाकिस्तान जानबूझकर अपने एयरक्राफ्ट को हुए नुकसान को छिपाने के लिए ये दावा कर रहा है।

मार गिराया था एफ-16

मार गिराया था एफ-16

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव काफी बढ़ गया है। जिस तरह से पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ उसमे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर जमकर गोलाबारी की। वायुसेना की इस कार्रवाई में जैश के कई कमांडर और आतंकी ढेर हो गए थे

इसे भी पढ़ें- पकड़े जाने के बावजूद अभिनंदन ने पाकिस्तान आर्मी को किया ट्रोल, वायरल हुआ VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+