अगर मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गए तो ले लूंगा राजनीति से संन्‍यास: कर्नाटक मंत्री रेवन्‍ना

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र-मोदी के दोबारा जीत को लेकर कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने अजीबो गरीब दावा किया है। जेडीएस नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना ने ऐलान किया कि अगर नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से दोबारा जीत कर प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

I will quit politics if Narendra Modi comes to power again: Deve Gowdas son

रेवन्ना ने कहा कि मैं यह जानना चाहता हूं कि मोदी ने पिछले पांच सालों में किसानों के लिए क्या किया है। राज्य सरकार ने हालांकि 15 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार को उनकी सूची भेजी थी, जिसके लिए मोदी कहते हैं कि केंद्र को वह सूची अभी तक नहीं मिली है।

यह झूठ है। बेंगलुरू से लगभग 150 किलोमीटर दूर मैसुरू में रेवन्ना ने कहा कि बीजेपी इस बार सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए को दोबारा सत्ता में लाने और सांप्रदायिक बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है। देश को बचाने के लिए ही हमारी पार्टी ने चुनाव पूर्व कांग्रेस से गठबंधन किया है, क्योंकि हमने देश भर के परेशान किसानों के हितों की रक्षा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+