Relationship पर आमिर की बेटी इरा खान ने कही बड़ी बात, कहा- मैं कुछ भी छिपाना नहीं चाहती

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं, आए दिन वो अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन इस बार वो ना केवल अपनी कुछ पिक्चर्स बल्कि अपने एक इंटरव्यू की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हैं।

मिशाल कृपलानी के डेट कर रही हैं इरा खान

दरअसल एक हालिया इंटरव्यू में इरा ने कहा कि वो मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं और उन्हें अपने रिश्ता छिपाने की जरूरत नहीं है, इरा ने कहा कि मेरा मानना है कि किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना कोई गुनाह नहीं है इसलिए मैंने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक कर दिया था, मैंने वहां वहीं पोस्ट किया जो मैं फील कर रही थी, जब मैं किसी से प्यार करती हूं तो इसमें छुपाने जैसा क्या है,दरअसल इंटरव्यू में इरा से ओपेन रिलेशनशिप कितना सही है इस पर सवाल किया गया था।

इरा ने खुलकर की अपने रिलेशनशिप की बात

इरा ने कहा कि उनका मानना है कि ये सब इंसान की प्रकृति पर निर्भर करता है, अगर इंसान को लगता है कि उसे अपने रिश्ते के बारे में बताना चाहिए तो उसे अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर देना चाहिए और अगर इंसान को लगता है कि नहीं बताना चाहिए तो रिलेशनशिप को नहीं पब्लिक करना चाहिए, इरा ने कहा कि मैं हर चीज को खोलकर रखने के पक्ष में नहीं हूं लेकिन मैं कुछ छिपाना भी नहीं चाहती हूं।

कौन हैं मिशाल कृपलानी?

मालूम हो कि मिशाल कृपलानी न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट हैं।बीते साल एक फैन ने इरा से इंस्टाग्राम पर कमेंट कर पूछा कि इरा क्या आप किसी को डेट कर रही हैं, इसके जवाब में इरा ने तस्वीर शेयर कर मिशाल कृपलानी को टैग किया था।

निर्देशन का शौक है इरा को

निर्देशन का शौक है इरा को

आपको बता दें कि अपने पापा की तरह इरा को अभिनय करने का शौक नहीं है बल्कि उन्हें निर्देशन का शौक है, इरा ने अपने निर्देशन की शुरुआत यूरिपिड्स मेडिया एक नाट्य रूपांतरण के साथ की थी, इरा ने संगीत का अध्ययन किया है, जबकि उनके भाई जुनैद अक्सर फिल्म निर्माण में अपने पिता की सहायता करते हैं, आमिर खान ने रीना से तलाक लेने के बाद फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की है, इनका एक 8 साल का बेटा आजाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+