जयललिता से मिलने के लिए 3 दिन तक खड़ी रही भांजी, नहीं मिली एंट्री
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री 68 वर्षीय जयललिता की सेहत इन दिनों थोड़ी खराब है। पिछले 12 दिनों से चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। लेकिन अभी तक कोई ऐसी खबर नहीं आई कि कोई भी उनका नजदीकी रिश्तेदार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा हो। ऐसा इसलिए क्योंकि जयललिता की सेहत पूछने जाने वाले को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। यह बात खुद उनकी भांजी दीपा जयकुमार ने बताया है।

दीपा जयकुमार का कहना है कि वो जयललिता से मिलने पहुंची थीं लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया। दीपा ने कहा कि उनकी आंटी से उन्हें बहुत प्यार है लेकिन वो अस्पताल के गेट के अंदर तक नहीं जा पाईं।
दीपा ने बताया कि जयललिता की खराब तबियत की जानकारी उन्हें मीडिया से मिली। दीपा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अस्पताल के गेट के बाहर तीन दिन तक खड़े रहने के बाद लोगों ने उन्हें पहचाना कि मैं एआईएडीएमके की नेता की भांजी हूं।
तबियत जानने के लिए दायर याचिका खारिज
मद्रास हाईकोर्ट ने सीएम जयललिता की सेहत से जुड़ी स्थिति जानने की मांग को लेकर लगाई गई याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा, 'इस फोरम का इस्तेमाल किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया जा सकता।'
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल की अगुवाई वाली बेंच पीआईएल की सुनवाई कर रही थी। बेंच ने ये भी कहा, 'हॉस्पिटल बाकायदा जयललिता का हेल्थ बुलेटिन जारी करता है। लिहाजा पीआईएल को खारिज किया जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications