TDP सांसद ने कहा- मैंने सोनिया से कहा राहुल को पीएम बनाना है तो ब्राह्मण लड़की से शादी करा दीजिए

विजाग: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर शुरू हो गई हैं। टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने इस चर्चा को शुरू करते हुए कहा कि उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को एक बार सुझाव दिया था कि राहुल गांधी की शादी एक ब्राह्मण लड़की से करेंगी तब वो प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

 I suggested Sonia to get Rahul married to Brahmin girl: TDP MP JC Diwakar reddy

जेसी दिवाकर रेड्डी ने 4 जुलाई को एक जनसभा में बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस को यूपी में ब्राह्मणों का समर्थन चाहिए, इसलिए उन्हें एक अच्छी ब्राह्मण लड़की से शादी कर लेनी चाहिए। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर रेड्डी ने कहा कि वो जब कांग्रेस में थे, सोनिया गांधी से कहा था कि अगर राहुल गांधी को 2014 में पीएम बनना है यूपी के ब्राह्मणों का समर्थन चाहिए।

ये भी पढ़ें: पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड फेंका

दिवाकर रेड्डी ने कहा कि यूपी में ब्राह्मणों का दबदबा है और इसी को देखते हुए मैने सुझाव दिया था कि राहुल की शादी एक अच्छी सी ब्राह्मण लड़की से कर देनी चाहिए, लेकिन सोनिया गांधी ने उनकी बात नहीं सुनी थी। रेड्डी अनंतपुर संसदीय सीट से चुनाव जीते हैं और 6 बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ टीडीपी में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: दिखा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर, केजरीवाल ने डोर स्टेप डिलीवरी को दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+