कैसे और कब होगा INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा? कांग्रेस ने कहा- 'बिना देर किए' होगी बातचीत
I.N.D.I.A seat-sharing: भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सीटों का बंटवारा कब और कैसे होगा...? इसपर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा है कि अब सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत बिना किसी देरी के शुरू की जाएगी।
कांग्रेस ने कहा कि, सीट-बंटवारे की बातचीत बिना किसी देरी के शुरू करने के लिए हम तैयार हैं। जब भी सहयोगी तैयार होंगे, उस मुद्दे को "सर्वोच्च प्राथमिकता" हमारे तरफ से दी जाएगी।

पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन पैनल के प्रमुख और कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने यह भी कहा कि सीटों पर बातचीत किसी विशेष प्रांत में सहयोगियों की स्थिति के आधार पर नहीं बल्कि राज्य-दर-राज्य आधार पर होगी।
मुकुल वासनिक ने कहा, ''हम पूरी तरह से जानते हैं कि हमें इसे (बातचीत) जल्दी करना होगा। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई देरी नहीं होगी। जैसे ही अन्य राजनीतिक दल तैयार हो जाते हैं, हम उनके साथ सुविधाजनक समय पर बातचीत शुरू कर देंगे हैं। राज्यों के आधार पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है क्योंकि विभिन्न दलों की राज्यों में अलग-अलग स्थितियां होती हैं।''
कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बातचीत की जल्द शुरुआत अहम होगी क्योंकि कांग्रेस को कुछ राज्यों, खासकर पंजाब और पश्चिम बंगाल में गठबंधन बनाने में बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों में, कांग्रेस इकाई सत्तारूढ़ दलों - पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications