I.N.D.I.A. Seat Sharing: दीदी ने पहले ही कर दिया खेला! सीट शेयरिंग की बैठक से किया किनारा

I.N.D.I.A. Seat Sharing: लोकसभा चुनाव में एनडीए का मुकाबला करने के लिए बने आईएनडीएआई गठबंधन में एक बार फिर मतभेद के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, इन दिनों इस गठबंधन में शामिल दलों को बीच आम चुनाव को लेक सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है। इसको लेकर अलायंस की शनिवार की अहम बैठक हो रही है। जिससे पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने किनारा कर लिया है।

टीएमसी के सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी कुछ सरकारी कार्यों में व्यस्त हैं। वे इस हफ्ते बैठक नहीं चाहती थीं। जिसके चलते वे आईएनडीएआईए के इस बैटक में शामिल नहीं हो पा रही हैं। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने संगठन से अगले सप्ताह बैठक कराने की पेशकश की थी। लेकिन पूर्व निर्धारित तिथि की टाला नहीं गया है। टीएमसी ने साफ कहा है कि वो आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा और बीजेपी को हराने के लिए संकल्पित है।

वहीं टीएमसी ने कांग्रेस को बताया है कि ममता बनर्जी का पहले से कार्यक्रम तय है। टीएमसी इस बात से नाराज है कि कांग्रेस ने बैठक की जानकारी बहुत देर से दी है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन के संयोजक के रूप में जेडीयू नीतीश कुमार को देखना चाहती है। गठबंधन में शामिल अधिकतर पार्टियों के नेता इससे सहमत भी हैं। जबकि ममता बनर्जी ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Mamata Banerjee abstained I.N.D.I.A seat sharing

मीटिंग का शेड्यूल
आईएनडीईआई गठबंधन की बैठक को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी साझा की है। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "इंडिया की पार्टियों के नेता कल 13 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे जूम के माध्यम से मीटिंग करेंगे। मीटिंग में विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। मीटिंग में सीट-बंटवारे को लेकर बातचीत होगी। परसों इम्फाल के पास थौबल से शुरू होने जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भागीदारी और अन्य महत्वपूर्ण मामलों को लेकर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+