करन जौहर की सफाई- मेरे घर हुई पार्टी में नहीं आया था ड्रग्‍स, क्षितिज के बारे में कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्‍स को लेकर NCB ने शिकंजा कसा हुआ है। इस मामले में रोज नए खुलासे और गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस बीच फिल्म निर्माता करण जौहर ने शुक्रवार को कहा कि कई मीडिया / समाचार चैनल समाचार रिपोर्टों को प्रसारित कर रहे हैं कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा मेरे 'सहयोगी' / 'करीबी सहयोगी' हैं। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि मैं इन व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। इतना ही नहीं करण जौहर की तरफ से सफाई में कहा गया कि मेरे घर 28 जुलाई 2019 की जिस पार्टी में ड्रग्स के सेवन करने की बात कही जा रही है वो पूरी तरह से गलत है। पहले भी इसपर सफाई दे चुका हूं और आज भी कह रहा हूं कि मेरे घर पर होस्ट के गई पार्टी में किसी तरह का ड्रग्स नहीं आया था और न ही कन्जयूम किया गया था। करण ने कहा कि ना मैं खुद ड्रग्‍स का सेवन करता हूं और ना ही इसे बढ़ावा देता हूं।

Recommended Video

    Drugs Case: Kshitij Prasad को NCB ने हिरासत में लिया,Karan Johar ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    लेटर जारी कर करण जौहर ने दी सफाई

    लेटर जारी कर करण जौहर ने दी सफाई

    क्षितिज प्रसाद के हिरासत में लिए जाने के बाद करण जौहर ने ट्वीटर पर एक लेटर जारी किया। उन्होंने लिखा, 'कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट - इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं कि मैंने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन किया गया। मैं पहले ही कह चुका है कि सभी आरोप झूठे हैं। मैं दोबारा कहता हूं कि आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं। पार्टी में किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया गया था। मैं कहना चाहता हूं कि मैं नशीले पदार्थों का न सेवन करता हूं न ही इसे प्रमोट करता हूं।' उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में, मीडिया ने विकृत और झूठे आरोपों का सहारा लिया है। मुझे उम्मीद है कि मीडिया के सदस्य संयम बरतेंगे। अन्यथा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा, अंतत: मुझे कानूनी अधिकारों का प्रयोग करना होगा।

    क्षितिज रवि और अनुभव चोपड़ा को लेकर कही ये बात

    क्षितिज रवि और अनुभव चोपड़ा को लेकर कही ये बात

    करण ने कहा कि मीडिया गलत तरीके से धर्मा प्रोडक्शन को लेकर मिसलिड हो रही है। जिन 2 लोगों को धर्मा प्रोडक्शन से जोड़ते हुए मेरे करीबी या मेरे बहुत करीबी बताया जा रहा है। उनसे मेरा या धर्मा प्रोडक्शन का कोई संबंध नही है, और न ही मैं उन्हें पर्सनली उन्हें जानता हूं। बाहर वो अपनी लाइफ में क्या करते हैं उससे धर्मा प्रोडक्शन और मेरा कोई लेना देना नहीं है। क्षितिज रवि प्रसाद धर्मा प्रोडक्शन की सिस्टर कम्पनी ड्रामेटिक एंटरटेनमेंट में साल 2019 में कॉन्ट्रैक्ट पर जुड़े हैं। जो कि मैटरलाइज नहीं हो पाया। जबकि अनुभव चोपड़ा का धर्मा प्रोडक्शन से कोई संबंध नहीं है। केवल 2 महीनों के लिए वो एक शार्ट फ़िल्म के लिए सेकेंड असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर नवम्बर 2011 और जनवरी 2012 में हमसे जुड़े हुए थे जो साल 2013 में रिलीज हुई। इसके बाद से उनका धर्मा प्रोडक्शन से कोई संबंध नहीं है।

    क्षितिज के घर से बरामद हुआ था ड्रग्‍स

    बता दें कि शुक्रवार को क्षितिज का नाम ड्रग मामले में सामने आने के बाद एनसीबी ने उनके घर पर दबिश दी। छापेमारी में क्षितिज के घर से एनसीबी को ड्रग्स भी बरामद हुए है। एक्ट्रेस रकुलप्रीत से पूछताछ के दौरान उन्होंने 4 लोगों का नाम लिया था, जिसमें क्षितिज का नाम भी सामने आया था। बताया जा रहा हैं कि क्ष‍ितिज प्रसाद कथ‍ित तौर पर ड्रग्‍स सप्‍लाई करते थे। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही अनुभव चोपड़ा की भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि बाद में उसे जाने दिया। दोनों से करण जौहर की पार्टी के बारे में भी पूछा गया।

    सुशांत की मौत के जांच में सामने आया है ड्रग्‍स का मामला

    सुशांत की मौत के जांच में सामने आया है ड्रग्‍स का मामला

    मुंबई में बिहार के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान बॉलीवुड में ड्रग्स के सेवन के मामले भी सामने आए हैं। सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती और उनके भाई ड्रग्स से जुड़े ही मामले में जेल में हैं और कई अन्य लोगों के ख़िलाफ़ जांच चल रही है। इसी जांच के सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है। शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से भी पूछताछ की गई है। नारकोटिक्स ब्यूरो की जांच के दायरे में बॉलीवुड से जुड़े कई और लोग भी हैं। एनसीबी ने शुक्रवार को पूछताछ के दौरान फ़िल्म निर्देशक क्षितिज रवि प्रसाद को हिरासत में लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+