JNU Violence: बोले अनिल कपूर-ठीक से रात भर सो नहीं पाया, बहुत ज्यादा परेशान था

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बहुप्रतिष्ठित जेएनयू में हुई हिंसा की चारों ओर कड़ी निंदा हो रही है, हर कोई विवि कैंपस में हुए घटना से हतप्रभ है, राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड जगह की कई हस्तियों ने इस पूरे प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि इस पूरी घटना ने उन्हें पूरी तरह से झकझोर दिया है।

Recommended Video

    JNU Violence: Students पर Attack के बाद Anil Kapoor को रात भर नींद क्यों नहीं आई ? | वनइंडिया हिंदी
    रात भर सो नहीं पाए अनिल कपूर

    रात भर सो नहीं पाए अनिल कपूर

    फिल्म 'मलंग ' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर ने जेएनयू हिंसा पर कहा कि वह सदमे में थे और हमले के वीडियो देखने के बाद पिछली रात ठीक सो तक नहीं पाए, जो भी हुआ है वो गलत हुआ है, मैंने जो कुछ भी वीडियो में देखा वो परेशान करने वाला था, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम ही है, ऐसे हमलावरों को छोड़ना नहीं चाहिए, जिन्होंने भी यह किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए, हिंसा से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

    जेएनयू हिंसा की चौतरफा हिंसा

    जेएनयू हिंसा की चौतरफा हिंसा

    गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को जिस तरह से नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस के भीतर जमकर मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई उसके बाद यहां के हालात काफी तनावपूर्ण हैं, मालूम हो कि जेएनयू के भीतर रविवार को तमाम नकाबपोश हाथ में डंडे, रॉड, हॉकी लेकर पहुंचे थे और उन्होंने छात्रों पर हमला कर दिया

    हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

    हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

    यही नहीं इन लोगों ने कैंपस के भीतर जमकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद प्रशासन को कैंपस के भीतर पुलिस को बुलाना पड़ा, जेएनयू में हुए इस हमले में JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह घायल हो गईं थीं, इस पूरी घटना का विरोध पूरे देश में हो रहा है, देश में कई जगह इस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+