'एक तरफ बीवी, एक तरफ देश का प्रधानमंत्री...सोचा बेहतर है कि मैं चुप रहूं'
नई दिल्ली। हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गैर- राजनीतिक इंटरव्यू लिया। ये इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा क्योंकि इसमें मोदी ने काफी हल्के अंदाज में अपने निजी जीवन की छोटी छोटी चीजों पर चर्चा की। इस बीच अक्षय से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर कुछ कहा तो अक्षय चुप हो गए और हंसकर बात को खत्म कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स से आई जानकारी के अनुसार अक्षय ने बाद में इसपर कुछ कहा कि किस तरह वे पीएम की बात पर कोई जवाब नहीं दे सके।

'ट्विंकल का गुस्सा मुझपर निकलता है, आपके घर में शांति होगी'
इंटरव्यू के एक सेग्मेंट के दौरान अक्षय कुमार ने मोदी से पूछा कि क्या आप सोशल मीडिया पर हो रही चीजों को देखते हैं? इसपर पीएम ने कहा- 'हां मैं जरूर देखता हूं, इससे मुझे जानकाीरी मिलती है कि बाहर क्या चल रहा है। मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं की इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी।'

'पीएम के जवाब पर समझ नहीं आया कि क्या बोलूं, किधर देखूं'
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अक्षय ने कहा कि पीएम मोदी के जवाब में इस तरह हुए ट्विंकल के जिक्र के बाद उन्हें समझ नहीं आया कि वे क्या कहें। अक्षय ने कहा कि- 'मुझे समझ नहीं आया कि मैं किस तरफ देखूं। मैं उनकी बुद्धी से और जिस तरीके से उन्होंने इस बात को कहा, इससे बहुत प्रभावित हुआ। समझ नहीं आया कि क्या जवाब दूं, मैं शर्माकर हंस दिया। मैंने सोचा- एक तरफ बीवी, एक तरफ देश का प्रधानमंत्री। मेरी जिंदगी में दोनों बहुत मजबूत जगह रखते हैं। बेहतर है कि मैं चुप रहूं।'
'अच्छा लगा कि पीएम सिर्फ मुझे जानते नहीं बल्कि पढ़ते भी हैं'
दूसरी ओर ट्विंकल खन्ना ने उनको लेकर मोदी की बात पर ट्विटर के जरिए जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- 'मैं इसे साकारात्मक तरीके से देखती हूं- पीएम सिर्फ मुझे जानते नहीं बल्कि पढ़ते भी हैं।'
यह भी पढ़ें- जानिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications