जब रूसी महिला से बोले बाबूलाल गौर ..अब क्या धोती खोलकर बतायें?
भोपाल। अपने विवादित और अश्लील बोल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एमपी के गृहमंत्री बाबूलाल गौर एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह वो ही उनका बे-सिर-पैर का अश्लील बयान हैं।
रविवार को भोपाल में बीजेपी कार्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर एक सम्मेलन में बाबूलाल गौर अचानक से अपनी रूसी यात्रा का जिक्र करने लगे। गौर को यह भी ख्याल नहीं रहा कि वो पब्लिकली बोल क्या रहे हैं।..गौर ने कहा कि एक बार रूसी यात्रा के दौरान एक नेता की पत्नी उनकी धोती के पीछे पड़ गई।
गौर ने कहा कि वो महिला उनके पास आयी और बोली कि आप मुझे बताओ कि बिना जिप और बिना धोती के आप धोती कैसे पहनते हैं?. काफी देर मैंने उसे समझाने की कोशिश की , फिर मैंने बोला कि क्या अब धोती खोलकर आपको बताऊं कि मैं धोती कैसे पहनता हूं।
बाबूलाल गौर ने कहा कि आपको पता है कि रूस की महिलाएं काफी मोटी और भरे शरीर वाली होती हैं, मैं जब उनसे पहली बार मिला तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया और मेरा माथा चूम लिया। हालांकि मैंने उन्हें रोक दिया क्योंकि मैं जानता था कि किस करने वाली तस्वीर अगर भारत में आती तो भाजपा मेरा टिकट काट देगी।













Click it and Unblock the Notifications