मैं भले ही बिहार सरकार का हिस्सा नहीं, पर आत्मा उसी में बसती है: सुशील मोदी

पटना। रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट से भाजपा ने सुशील मोदी का नाम फाइनल कर दिया है, पर उनके दिल में बिहार सरकार ही है। सुशील मोदी ने रविवार को कहा कि मैं भाजपा का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मेरी आत्मा उसी के भीतर बसती है। उन्‍होने आगे कहा कि हमारी पार्टी वनवे ट्रैफिक की तरह है। यहां आप आ सकते हैं लेकिन वापस नहीं जा सकते। जो लोग भाजपा छोड़ते हैं, वे कभी शांति से नहीं रहते।

sushil modi

सुशील मोदी ने ये बातें रविवार को स्व. डा. सूरज नंदन कुशवाहा के 63वें जयंती समारोह में कहीं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं यह ऐलान करना चाहता हूं कि इस सरकार को कोई डिगा नहीं सकता। कोई मध्यावधि चुनाव नहीं होगा। सरकार पांच साल चलेगी।

सुशील मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एक भी बूथ पर पुर्नमतदान नहीं हुआ, यह बीते 15 साल में हुए बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 1995 के चुनाव में बिहार में 1668 बूथों पर पुर्नमतदान हुआ था। कहा कि 1990 से 2004 के बीच बिहार में लोकसभा, विधानसभा और पंचायत के नौ चुनाव हुए। इन चुनावों में 641 लोग मारे गए थे।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर का तेजस्वी पर हमला

वहीं, आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि, हमारी सरकार से पहले किस प्रकार के अपराध होते थे और उस समय की तत्कालीन सरकार द्वारा अपराधियों को किस प्रकार का संरक्षण दिया जाता था, ये न आपसे छिपा है, न बिहार की जनता से छिपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+