मुझे खुशी है जम्‍मू-कश्‍मीर DDC चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुएः मनोज सिन्हा

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया जिसमें कुल मिलाकर करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गिनती 22 दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा ने यहां बताया कि शनिवार को आठवें और अंतिम चरण के मतदान में 28 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 51 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्‍त होने के अगले दिन यानी कि रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि मुझे खुशी है कि एक या दो बहुत छोटी घटनाओं को छोड़कर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए। ठंड के मौसम के बावजूद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सशस्त्र बलों ने इन चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर योगदान दिया।

मुझे खुशी है जम्‍मू-कश्‍मीर DDC चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुएः मनोज सिन्हा

जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में रविवार अपनी पहली पत्रकार वार्ता को संबोधित करते उपराज्यपाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मौसम की कड़ी चुनौतियों में लोगों ने अधिक मतदान किया है। उन इलाकों में दोगुना मतदान हुआ है जिनमें पहले कम मतदान होता था। उन्होंने मतदान के शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो जाने के लिए जम्मू कश्मीर के मतदाताओं, राजनीतिक पाटियों, मीडिया, प्रशसान, पुलिस, चुनाव आयोग व संबंधित विभागों का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय संविधान का 73 वा 74 वा संशोधन लागू हाे गया है। पंचायतों का थ्री टियर सिस्टम लागू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+