तेलंगाना में सरकार बनी तो बदलेंगे हैदराबाद, सिकंदराबाद, करीमनगर के नाम: भाजपा विधायक

हैदराबाद। तेंलगाना के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजा सिंह ने कहा है कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो कई शहरों के नाम बदलेंगे। गोशमहल सीट से विधायक राजा सिंह ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेलंगाना के लोग उन्हें सत्ता में लाएंगे तो तो वो हैदराबाद, सिकंदराबाद और करीमनगर का नाम बदल देंगे। बता दें तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव है और 11 दिसंबर को मतगणना होगी।

Hyderabad will rename as bhagyanagar if bjp win telangana elections says bjp mla raja singh

राजा सिंह ने गुरुवार को कहा है कि हैदराबाद का नाम बदलकर वो भाग्यनगर करेंगे क्योंकि पहले शहर का नाम यही था। 1590 में कुलीकुतुब शाह ने भाग्यनगर को हैदराबाद किया। राजा सिंह ने कहा कि उस वक्त शाह ने हिन्दुओं पर जुल्म किए और मंदिरों को तोड़ा। राजा सिंह ने कहा कि सिकंदराबाद, करीमनगर और तमाम उन शहरों के नाम बदले जाने चाहिए, जिनके पुराने नामों को मुगलों और निजामों की हुकुमत के दौरान बदल दिया गया।

बता दें कि हाल फिलहाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने कई शहरों के नाम बदले और कई को बदलने की मांग की है। एक दिन पहले बुधवार को गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की तैयारी कर रही है क्योंकि अहमदाबाद के लोग अपने शहर का नाम कर्णावती चाहते हैं। पटेल ने कहा है कि अगर सरकार कानूनी बाधाओं को पार कर लेती है और लोगों का आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती कर देंगे।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हाल के दिनों कई जगहों और शहरों को नाम बदल चुकी है। दो दिन पहले ही सीएम आदित्यनाथ ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम राम के नाम पर करने की घोषणा की है। सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने का ऐलान किया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम कर दिया गया है। उससे पहले इलाहाबाद को प्रयागराज नाम दिया गया है। बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज भी कई शहरों के नाम बदलने की मांग कर रहे हैं, जिनके नाम मुसलमान राजाओं के नाम पर हैं या फारसी, अरबी के शब्दों से बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+