हैदराबाद:धार्मिक स्थल की दीवार पर मिला युवक का कटा सिर, इलाके में दहशत
हैदराबाद। तेलंगाना के नलगोंडा इलाके में उस वक्त दहशत मच गई जब धार्मिक स्थल पर लोगों ने युवक का कटा सिर देखा। बोटूटगुडा इलाके में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर लोगों ने युवक का कटा हुआ सिर देखा, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।

लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान की है। उसकी पहचान पी रमेश के तौर पर हुई है, जो एक ट्रक ड्राइवर है। रमेश उस रात दवाई लाने घर से निकला था, जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी और सिर को काटकर धार्मिक स्थल की दीवार पर रख दिया। पुलिस स्निफर डॉग की मदद से रमेश की बॉडी और हत्यारों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने ट्रक मालिक से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस तरह से कटा सिर मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications